फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vehicles collided in dense fog three killed in Aligarh

Aligarh News: घने कोहरे में वाहन टकराए, तीन की मौत और कई घायल

Mon, 19 Dec 2022 12:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 12:05 PM IST
सार

अलीगढ़ के अकराबाद स्थित राजमार्ग पर घने कोहरे में कई वाहन आपस में टकरा गए। गनेशपुर गोविंदपुर के निकट गैस केप्सूल टेंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों घटनाओं में तीन की मौत हो गई और कई घायल हैं।

विज्ञापन
Vehicles collided in dense fog three killed in Aligarh
घने कोहरे में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकराबाद से पनैठी के बीच सुबह छः बजे से आठ बजे के बीच अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की सुबह घने कोहरा के चलते करीब दो दर्जन वाहन टकरा गए। जिसमें छह रोडवेज की बस, पांच कैन्टर गाड़ी, एक ट्रैक्टर, कई कार, एक स्कूटी समेत अन्य वाहन शामिल हैं। कोहरे में पुलिस की गाड़ी भी अन्य वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इन हादसों में दो कैन्टर चालकों की मौत हो गई।  कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। तथा मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अकराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया है कि रोड पर कोहरे के कारण करीब पन्द्रह वाहनों की भिड़ंत हुई है। जिसमें दो कैंटर चालक अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश व कल्लू उर्फ योगेन्द्र निवासी निधौली कला एटा की मौत हुई है। जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं 25 वर्षीय अनिल बघेल पुत्र शंकर लाल और उनके भाई रोहित बाइक पर अतरौली से नरौरा जा रहे थे। रास्ते में कोहरे के बीच गनेशपुर गोविंदपुर के निकट गैस केप्सूल टेंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में अनिल बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रोहित घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगीरी के राजगहीला पर भी घने कोहरे में दो कार टकरा गईं, पर कोई घायल नहीं हुआ। कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे टप्पल कट पर कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। घने कोहरे के कारण बरला क्षेत्र में एक मैक्स स्कूल बस से टकरा गई। घने कोहरे में मथुरा रोड परभी एक के बाद एक कई कार टकराने से क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed