{"_id":"63e662cf270f7c76f70b66fe","slug":"vehicle-overturned-while-trying-to-save-bike-eight-people-injured-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक को बचाने की कोशिश में पलटा वाहन, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक को बचाने की कोशिश में पलटा वाहन, आठ लोग घायल
Fri, 10 Feb 2023 08:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:59 PM IST
सार
खैर क्षेत्र के गांव शिवाला से एक वाहन में भात की रस्म के लिए बल्लभगढ़ गए थे। वहां से अपने गांव शिवाला लौट रहे थे। टप्पल क्षेत्र के गांव हामिदपुर के निकट एक बाइक को बचाने की कोशिश में पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
घायल बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जट्टारी के टप्पल क्षेत्र में गांव हामिदपुर के निकट एक मैक्स पिकअप गाड़ी बाइक सवार को बचाने की कोशिश में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी में करीब 24 लोग सवार थे।
विज्ञापन
हादसे में आठ लोग गाड़ी से गिरकर घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह लोग खैर क्षेत्र के गांव शिवाला से भात की रस्म के लिए बल्लभगढ़ गए थे। वहां से अपने गांव शिवाला लौट रहे थे। टप्पल क्षेत्र के गांव हामिदपुर के निकट एक बाइक को बचाने की कोशिश में पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में यशोदा (उम्र 8 वर्ष) पुत्री सोनू, बालकिशन (उम्र 35 वर्ष) पुत्र डालचंद, गायत्री (उम्र 60 वर्ष) पत्नी करवा, वीरमति (उम्र 55 वर्ष) पत्नी गजराज, मोनी (उम्र 23 वर्ष) पत्नी राजपाल, आरजू (उम्र 8 वर्ष) पुत्री वीरपाल, अन्नू (उम्र 30 वर्ष) पत्नी रणवीर घायल हो गईं। इनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल लाया गया।
विज्ञापन