फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Veeru climbed on the water tank

अलीगढ़ः फिर पानी की टंकी पर चढ़ गया वीरू

Wed, 22 Sep 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Veeru climbed on the water tank
पानी की टंकी पर चढ़ा अतरौली का मुकीम। - फोटो : CITY OFFICE
तीन माह पूर्व अपहरण एवं जान से मारने के प्रयास मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से क्षुब्ध होकर अतरौली के वैश्यपाड़ा का युवक कलेक्ट्रेट स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर टंकी पर चढ़े इस युवक ने फिल्मी अंदाज में न केवल आत्महत्या की धमकी दी, बल्कि पुलिस को भी कोसा। घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकल के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन

अतरौली के मोहल्ला वैश्यपाड़ा निवासी 24 वर्षीय मुकीम खान कार चलाता है। उसने बताया कि 12 जून को वह किसी काम से बरला क्षेत्र में गया था। यहां से दो बाइक सवार युवकों ने चाकू की नोंक पर उसका अपहरण कर लिया। वे उसे बाइक पर बैठाकर पहले बरला ले गए और उसके बाद हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सिल्ला ले गए। आरोपियों ने उसे नदी की ओर ले जाकर मारने का प्रयास भी किया, लेकिन ऐन मौके पर ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। आरोप है कि उसने अतरौली पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी। लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उस पर समझौता करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

मुकीम ने बताया कि उसकी मां का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों इस मामले में तारीख थी। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसे शक है कि उन्हीं लोगों ने मारने के इरादे से उसका अपहरण किया था। युवक ने आरोप लगाया कि इस मामले में वह कई बार उच्चाधिकारियों से मिला, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अतरौली पुलिस का एक दारोगा उसे परेशान कर रहा है। इससे परेशान होकर वह बैग में पेट्रोल भरी बोतल व शिकायती पत्र लेकर वह दोपहर दो बजे के करीब कलक्ट्रेट पहुंचा और पानी की टंकी की छत पर चढ़ गया। उसी समय तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने छत पर पहुंचते ही चिल्लाते हुए आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस को कोसने लगा। यह देख वहां मौजूद लोग भौचक्के रह गए। देखते ही देखते टंकी के नीचे भीड़ जमा हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकल के अधिकारियों को देखकर उसने मामले से संबंधित कागजात नीचे फेंकने शुरू कर दिए। उन कागजों पर लिखे मोबाइल नंबर से एसओ सिविल लाइन ने उससे बात कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब कहीं जाकर वह नीचे उतरा। एसओ सिविल लाइन वीपी गिरी ने बताया कि युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। अतरौली पुलिस को बुलाकर उसके मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed