{"_id":"620956b8e2580c1c4e56b7c2","slug":"valentine-s-day-beware-of-cyber-thugs-aligarh-news-ali285106697","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे : साइबर ठगों से रहें सावधान, कहीं हो न जाए ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे : साइबर ठगों से रहें सावधान, कहीं हो न जाए ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठग ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ठगी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसको लेकर गृह मंत्रालय और साइबर टीम बेहद सतर्क है। इसी क्रम में अब वेलेंटाइन डे पर कहीं कोई साइबर ठगी का शिकार न हो जाए, इस पर लोगों को आगाह किया गया है। कहा गया है कि इस दिन नव युगलों और विशेषकर युवाओं के साथ कई तरह की ठगी हो सकती है। इसलिए उन्हें आगाह करते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस एडवाइजरी से लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जागरूक किया गया है।
ये हैं टिप्स
- हैकर वेलेंटाइन आधारित पुरस्कार देने के लिए आमंत्रण या स्टार वाले होटलों में छूट के नकली लिंक भेज सकते हैं। किसी भी लिंक को क्लिक करने से पहले उसको सत्यापित कर लें।
- हैकर वेलेंटाइन आधारित खरीदारी पर तमाम ऑफर वाले लिंक भेज सकते हैं। किसी भी लिंक पर खरीदारी के लिए क्लिक से पहले उसके सौदे की वास्तविकता को परख लें।
- किसी भी अनजान नंबर से वीडियो कॉल स्वीकार न करें। ऐसे कॉल की वीडियो रिकार्डिंग का हैकर ब्लैकमेल या धमकी के उद्देश्य से दुरुपयोग कर सकते हैं। वीडियो कॉल के दौरान अजनबी दोस्त के अनैतिक या अभद्र अनुरोध को स्वीकार करने से बचें।
विज्ञापन
- इंटरनेट पर निजी फोटो या वीडियो साझा करते समय सतर्क रहें या ऐसा करने से बचें। ऐसा करने से पहले सही प्राइवेसी सेटिंग का प्रयोग अवश्य करें।
साइबर ठगी की शिकायत के लिए नया नंबर जारी
इंस्पेक्टर साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार गृह मंत्रालय की ओर से अब तक इस तरह की ठगी के लिए 155260 नंबर था। अब 1930 नंबर जारी किया गया है। इस पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ये दोनों नंबर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि ये आपातकालीन नंबर के रूप में काम करेगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके जरिये संबंधित थाने या साइबर सेल को प्रकरण फारवर्ड किया जाता है। साथ में फ्राड के जरिये जो रकम इधर से उधर की गई है, उसे रोक दिया जाता है। बाद में ये रकम वापस हो जाती है। उन्होंने बताया कि किसी भी ठगी में शिकायत जितनी जल्दी हो करें तो बेहतर रहेगा, ताकि मदद जल्द मिलना शुरू हो जाती है।