फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Valentine's Day

वैलेंनटाइन डे आज, फूलों और उपहारों से सजे बाजार

Mon, 14 Feb 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Valentine's Day
रामघाट रोड स्थित गिफ्ट गैलरी में वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट खरीदती युवती। - फोटो : CITY OFFICE
देश में आज सोमवार को 14 फरवरी वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने साथी से प्यार का इजहार करते हैं। उन्हें तरह-तरह के गिफ्ट देकर खुश करते हैं। बाजारों में भी इसकी रौनक देखने को मिल रही है। वेलेंटाइन डे पर बाजार गुलजार हो गया है। फूल वालों से लेकर गिफ्ट गैलरी, चॉकलेट शॉप व अन्य दुकानों पर रौनक देखते ही बन रही है। बाजार में 20 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। वेलेंटाइन सप्ताह का आगाज 7 फरवरी को हुआ था। रविवार को गिफ्ट गैलरियों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। गुलदस्तों के अलावा आकर्षक गिफ्ट आइटम भी लोगों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे को लेकर बाजार चरम पर है। रविवार को शहर के सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, सासनी गेट, रामघाट रोड, हाथरस अड्डा, मामू भांजा, रेलवे रोड बाजारों में गिफ्ट गैलरी, फूल की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। फूल कारोबारियों का कहना है कि चुनावों में फूल पर तेजी थी, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद थोड़ी तेजी कम हुई है। बीस में मिलने वाला गुलाब का फूल अब 30 का है। जो चुनाव में 40 का था। वहीं गुलदस्ते भी थोड़े सस्ते हुए हैं। पहले 5 गुलाब का गुलदस्ता 200 रुपये का मिल रहा था। अब 150 रुपये में उपलब्ध है। मंहगे गुलदस्तों की बात करें तो लोग पांच हजार तक के गुलदस्ते भी खरीद रहे हैं। वहीं गिफ्ट गैलरियों में टेडी बियर, गुलदान, फोटो फ्रेम, हाथ घड़ी, ग्रीटिंग कार्ड आदि ज्यादा बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि आज बाजार में चार चांद लगने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

म्यूजिकल कार्ड्स से करेंगे प्यार का इजहार
वेलेंटाइन डे पर गुलाब, गिफ्ट, केक, चॉकलेट के बीच ग्रीटिंग कार्ड हमेशा से लोगों की पसंद रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन बाजार लोगों को खासा लुभा रहा है। कंपनियों ने कई तरह के आकर्षक कार्ड की रेंज प्रस्तुत की है। जो लोग शब्दों के साथ आवाज से भी अपने खास को बधाई देना चाहते हैं उनके लिए म्यूजिकल कार्ड भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में ये आइटम हैं मौजूद
वेलेंटाइन डे पर बाजार में टेडी बियर, ताजमहल उपहार, दिल की शेप में बने तकिये, म्यूजिकल कार्ड, खुशबूदार पेन, पेन सेट, कप, रिबन, हैंड बैंड, घड़ी, स्लेम बुक, चॉकलेट, डायरी, खिलौने, रिबन सेट, फूल की मांग बनी हुई है।
बाजार में वेलेंटाइन टोकरी आकर्षण का केंद्र
वेलेंटाइन डे पर वैसे तो बाजारों में हजारों प्रकार के गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं, लेकिन इनमें सबसे शानदार आइटम है वेलेंटाइन टोकरी। सेंटर प्वाइंट स्थित हॉलमार्क गैलरी के स्वामी ने बताया कि वेलेंटाइन टोकरी लोगों को खूब भा रही है। 200 रुपये से शुरू होकर पांच हजार तक की रेंज में उपलब्ध है। इसमें वेलेंटाइन सप्ताह में देने वाले सारे उपहार उपलब्ध हैं। युवा पीढ़ी व शादीशुदा जोड़ों में यह आकर्षण का केंद्र है।
फूल की मांग चुनावों में ज्यादा थी। इसलिए रेट भी बढ़े हुए थे। वेलेंटाइन डे आज है तो तेजी फिर बढ़ जाएगी। 40 रुपये से लेकर हजारों रुपये के फूल उपलब्ध हैं। बाजार में अच्छी रौनक है।

संदीप राजपूत, फूल विक्रेता, मैरिस रोड
गिफ्ट गैलरी पर कई तरह के आइटम उपलब्ध हैं। हर तरह की रेंज है। बाजार में खासी रौनक है। काफी भीड़ है। इस बार अच्छी सेल होने की आशंका है। लोग अपने साथी के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
आशीष सिंघल, गिफ्ट गैलरी, सेंटर प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed