{"_id":"698f5a513ed8e984ca04bd93","slug":"valentine-day-weddings-in-aligarh-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valentine Day: आज एक-दूजे के होंगे 250 से अधिक जोड़े, वेलेंटाइन डे के लिए बाजार में हो रही उपहारों की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine Day: आज एक-दूजे के होंगे 250 से अधिक जोड़े, वेलेंटाइन डे के लिए बाजार में हो रही उपहारों की खरीदारी
Sat, 14 Feb 2026 03:38 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 14 Feb 2026 03:38 AM IST
सार
वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर के रामघाट रोड, सुदामापुरी, अचल ताल, महावीरगंज, कनवरीगंज, कुलदीप विहार आदि में स्थित गिफ्ट गैलरियों में जाकर खरीदारी की।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेलेंटाइन डे पर 14 फरवरी को अलीगढ़ शहर व देहात क्षेत्र में 250 से अधिक जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। उन्होंने शादी के लिए इस खास दिन को चुना है। उधर, वेलेंटाइन डे पर युवा अपने प्यार का इजहार करेंगे। होटल, रेस्टोरेंट, मॉल में लेकर खासी तैयारी की गई हैं।
विज्ञापन
कुछ युवा जहां खुलकर अपने प्यार को प्रदर्शित करेंगे तो कुछ बंदिशों के चलते चोरी-छिपे ही प्यार का इजहार करेंगे। शहर में नुमाइश का आयोजन भी युवा जोड़ों को मिलने के लिए काफी मुफीद साबित हुआ है। इधर, शनिवार को जिले भर में खूब शहनाई बजेगी। सड़कों पर बैंडबाजे के धूम रहेगी।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने शहर के रामघाट रोड, सुदामापुरी, अचल ताल, महावीरगंज, कनवरीगंज, कुलदीप विहार आदि में स्थित गिफ्ट गैलरियों में जाकर खरीदारी की। आम दिनों में 20 से 30 रुपये में बिकने वाला गुलाब 50 से 60 रुपये में मिल रहा है। होटल, रेस्टोरेंट में अग्रिम बुकिंग कर ली गई है।
विज्ञापन