{"_id":"61f2fcc07c3dc567215994b2","slug":"vaccination-for-pregnant-women-is-necessary-cmo-aligarh-news-ali28395059","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का टीकाकरण जरूरी : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का टीकाकरण जरूरी : सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड टीकाकरण आम लोगों की तरह ही गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है। गर्भवती के लिए तो यह इसलिए भी अधिक जरूरी है, क्योंकि उनके खुद के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की सुरक्षा भी उनसे जुड़ी है।
गर्भवती व धात्री महिलाओं की बेहतर देखभाल के लिए घर-परिवार के सदस्य भी बराबर उनके निकट संपर्क में होते हैं।
ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए भी कोविड टीकाकरण जरूरी है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि कोविड का टीका गर्भवती व गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए पूरी तरह सुरक्षित व कारगर है। इसके लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन भी आ चुकी है। कोविड टीके को लेकर किसी भी तरह के भ्रम में न पड़ें। गर्भवती को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में घर-परिवार के बड़े बुजुर्ग समेत मातृ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां सहायक बन सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाएं अपने खानपान का पूरा ख्याल रखें ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। ब्यूरो