{"_id":"626c4546b6648533222406f6","slug":"vaccination-aligarh-news-ali290435815","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : अब बच्चों को सुरक्षा घेरे में लाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : अब बच्चों को सुरक्षा घेरे में लाने की तैयारी
विज्ञापन
दीनदयाल चिकित्सालय में बच्ची को वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पांच साल से 12 साल तक के बच्चों को कोरोना टीकाकरण लगाने की मंजूरी मिल गई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूल प्रबंधन, शिक्षक व अभिभावकों में टीका को लेकर उत्साह बढ़ गया है। टीकाकरण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जनपद में अब तक 15 से 17 वर्ष के 88 प्रतिशत किशोरों ने पहली डोज और 53 प्रतिशत ने दूसरी डोज लगवा ली है, जबकि 12 से 14 वर्ष के 62 प्रतिशत बच्चों ने पहली और तीन प्रतिशत ने दूसरी डोज लगवा ली है। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दे रहा है। अभिभावक भी बच्चों के हित को देखते हुए टीका केंद्रों पर जाकर कोरोना रोधी टीका लगवा रहे हैं। अब पांच साल से 12 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना टीकाकरण की मंजूरी मिल गई है तो अभिभावक जल्द से जल्द अपने बच्चों को टीका लगवाना चाहते हैं। स्कूल प्रबंधन भी अपने यहां नौनिहालों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। चूंकि, छोटे बच्चे टीका लगवाने में आनाकानी करते हैं। इसीलिए स्कूल प्रबंधन खेल-खेल में कोरोना टीकाकरण जागरूकता के लिए तैयारियां कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग निर्देशों का इंतजार कर रहा है।
- कोरोना की चौथी लहर छोटे बच्चों के लिए घातक बताई जा रही है। अगर बच्चों को कोरोना टीका लग जाएगा तो स्थिति काबू में आ जाएगी। प्रयास कर रहे हैं कि बच्चों को खेल खेल में कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए। अभिभावकों के माध्यम से हर बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित कराएंगे। - प्रवीन अग्रवाल, अध्यक्ष पब्लिक स्कूल डेवपलपमेंट सोसाइटी।
विज्ञापन
- शुक्रवार को टीके की दूसरी डोज लगवाई है। दोनों टीकों से मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। हौसला बढ़ा कि कोरोना से लड़ने की अब ताकत आ गई है। - महिका, कुलदीप विहार।
- शुक्रवार को दूसरी डोज लेकर सुरक्षा चक्र में आ गई हूं। जैसे ही छोटे बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा, वैसे ही अपनी छोटी बहन को सबसे पहले टीका लगवाउंगी। - भव्या सहगल, निवासी हरिओम नगर।
- 05 से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण को लेकर अभी तक निर्देश नहीं आए हैं, लेकिन हमारी तैयारियां पूरी हैं। डोज आते ही जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। इस टीकाकरण से छोटे बच्चे भी सुरक्षा के घेरे में आ जाएंगे। -डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ।
- पूरे परिवार ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। बच्चों को लेकर चिंता थी। अब जैसे ही छोटे बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा। पहले दिन ही अपनी 11 वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटे को टीका लगवाउंगी। -कामिनी वार्ष्णेय, सराय सुल्तानी।

डॉ नीरज त्यागी । सीएमओ- फोटो : CITY OFFICE