{"_id":"5cae4670bdec2214776109ae","slug":"uttar-pradesh-will-win-74-seats-this-time-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार उत्तर प्रदेश में 74 सीटें जीतेंगे : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार उत्तर प्रदेश में 74 सीटें जीतेंगे : नड्डा
Thu, 11 Apr 2019 01:31 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा के केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 73 के बदले 74 सीटें जीतेंगे। सपा एवं बसपा के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश की जनता पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी बुधवार को चुनाव संचालन समिति के कार्यों की समीक्षा करने अलीगढ़ आए थे। जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने चलते-चलते पत्रकारों से कहा कि पूरे प्रदेश में गजब का उत्साहजनक माहौल है।
बीजेपी एवं मोदी को आशीर्वाद देने के लिए लोग उत्सुक है। उन्होंने अलीगढ़ में संगठन की अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि संगठन ने बहुत अच्छी व्यूह रचना की है। उसका और बेहतर कैसे बनाया जाए, इस पर चर्चा की गई है ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकें। आवश्यक निर्देश पार्टी नेताओं को दे दिया गया है। प्रदेश प्रभारी अपनी मन की सुनाकर चले गए। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया।
तीन जाट प्रत्याशी खड़े हैं, हमें कितना मिल रहा वोट
लोकसभा चुनाव के पहले हवा का रुख भांपने भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अलीगढ़ पहुंचे। पहले से होमवर्क कर यहां पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों से पूछा कि यहां तीन जाट प्रत्याशी खड़े हैं। हमें और उन्हें कितना-कितना वोट मिल रहा है। उन्होंने विधान सभा स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया। जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में आयोजित बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक होनी थी।
विज्ञापन
लेकिन अंतिम समय में विधान सभा स्तर के नेताओं को बैठक में शामिल नहीं किया गया। जेपी नड्डा के साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह आए थे। इसके अतिरिक्त बैठक में जिला प्रभारी अशोक राणा, जिला संयोजक चौधरी नत्थी सिंह, सह संयोजक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, अनूप प्रधान आदि मौजूद थे।
उन्होंने पांचों विधान सभा में तैयारियों की समीक्षा की। तीन जाट प्रत्याशी (गठबंधन से अजीत बालियान, कांग्रेस से चौधरी विजेंद्र सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के दीपक चौधरी) के सवाल पर भाजपा नेताओं ने बताया कि आज की तारीख में 60 से 70 प्रतिशत वोट हमें मिल रहे हैं। 1000 एससी वोट पर एक नॉन एससी कार्यकर्ता तैनात करने के संबंध में पूछा तो बताया गया कि पांचों विधान सभा में 340 कार्यकर्ता तैनात कर दिये गये हैं।
10 गांवों पर एक कार्यकर्ता की तैनाती भी हो गई है। बूथों में बस्ता पहुंचाने से लेकर पन्ना प्रभारी तक की तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी नेताओं को ‘पहले मतदान फिर जलपान’ का मंत्र दिया और उसे हर हाल में पालन करने का सुझाव दिया। सरकारी योजनाओं के लाभान्वितों से संपर्क कर उन्हें भाजपा से जोड़ने का निर्देश दिया।