फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Urea distribution increased three times since last year

Aligarh News: पिछले साल से तीन गुना बंट गई यूरिया, फिर भी खाद के लिए जूझ रहे किसान

Sun, 24 Aug 2025 01:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 01:55 PM IST
सार

अतरौली, खैर, दादों, अकराबाद सहित अन्य क्षेत्रों में खाद की किल्लत है। 19 अगस्त को अतरौली में वितरण केंद्र पर केंद्र प्रभारी से किसानों की नोकझोंक भी हो गई थी।

विज्ञापन
Urea distribution increased three times since last year
खाद के लिए कतार में लगे किसान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में इस बार सहकारी समितियों पर पिछले साल से तीन गुना यूरिया बंट गई है, फिर भी किसान खाद के लिए जूझ रहे हैं। 23 अगस्त तक 27677 टन यूरिया बंट गई जबकि 23 अगस्त 2024 तक 9360 टन यूरिया बंटी थी। वर्तमान में पीसीएफ में 1486 टन यूरिया उपलब्ध है।

विज्ञापन


जिले के 106 सहकारी समितियों पर 1423 टन यूरिया, 47 टन डीएपी और 315 टन एनपीके उपलब्ध है। इसी तरह बफर स्टॉक में 1486 टन यूरिया, 4015 टन डीएपी और 3784 टन एनपीके है। यहां से समितियों को भेजी जाएगी। समितियों पर 23 अगस्त 2025 तक 27677 टन यूरिया, 4439 टन डीएपी, 3290 टन एनपीके का वितरण हो चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि अतरौली, खैर, दादों, अकराबाद सहित अन्य क्षेत्रों में खाद की किल्लत है। 19 अगस्त को अतरौली में वितरण केंद्र पर केंद्र प्रभारी से किसानों की नोकझोंक भी हो गई थी। किसान नगेंद्र सिंह का कहना है कि खाद वितरण की व्यवस्था खराब है। फर्द के हिसाब से भी यूरिया नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में खाद की किल्लत नहीं है। सहकारी समितियों से इफ्को, कृभको सहित प्राइवेट कंपनियों की यूरिया, डीएपी और एनपीके का वितरण किया जा रहा है। बफर स्टॉक में यूरिया, डीएपी और एनपीके पर्याप्त मात्रा में है। - नागेंद्र पाल सिंह, सहायक आयुक्त, सहकारिता, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed