फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over Baba Syed by students who failed in 12th AMU

AMU: 12वीं में फेल छात्रों का बाबे सैयद पर हंगामा, शिक्षक-प्रधानाचार्यों पर लगाया कम अंक देने का आरोप

Thu, 16 May 2024 05:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2024 05:45 AM IST
सार

15 मई देर शाम एएमयू में 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। जो छात्र फेल हुए या जिनके अंक कम आए उन्होंने बाबे सैयद पर हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। उनके साथ एएमयू के छात्र नेता भी शामिल हो गए। एसटीएस हाईस्कूल, एएमयू सिटी स्कूल के छात्रों ने बाबे सैयद बंद कर दिया।

विज्ञापन
Uproar over Baba Syed by students who failed in 12th AMU
प्रोक्टर टीम को ज्ञापन देने गए छात्र, गाड़ी अन्दर ले जाने पर हुए विवाद पर हंगामा करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्कूल के 12वीं में फेल छात्रों ने बाबे सैयद बंद कर हंगामा किया। स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों पर फेल और अंक कम करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने 15 मई देर शाम 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। नतीजे देखकर छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई तो कुछ उदास-हताश हो गए। जो छात्र फेल हुए या जिनके अंक कम आए उन्होंने बाबे सैयद पर हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। उनके साथ एएमयू के छात्र नेता भी शामिल हो गए। एसटीएस हाईस्कूल, एएमयू सिटी स्कूल के छात्रों ने बाबे सैयद बंद कर दिया। उनकी प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों से नोकझोंक भी हुई। छात्रों के हंगामे की खबर पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य भी पहुंच गए। छात्रों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर कॉपियों को दोबारा जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


स्कूली छात्रों के समर्थन में पहुंचे छात्र नेता नवेद चौधरी ने कहा कि 12वीं के कुछ छात्र परेशान हैं, क्योंकि उन्हें फेल किया गया और कुछ के अंक कम किए गए हैं। कहा, स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की है। क्योंकि वह उनके फैसले के खिलाफ आवाज उठाते हैं। उनसे बदला लेने के लिए उन्हें फेल या कम अंक दिए जाते हैं। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि अल्लामा इकबाल हाल में एक छात्र को सांप ने डंस लिया था। उसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। उसी से स्कूल प्रशासन नाराज था। छात्र नेता जैद शेरवानी ने कहा कि छात्रों के साथ नाइंसाफी नहीं होनी दी जाएगी। वह स्कूल प्रशासन से सवाल करते हैं कि छात्रों को कम अंक क्यों दिए गए हैं। दोबारा कॉपियों की जांच की जाए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर, बाबे सैयद पर प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों से बातचीत कर रहे थे, तभी चार पहिया वाहन सवार ने लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। इससे नाराज छात्र कार सवार के पास पहुंच गए और कार का घेराव कर दिया। कार सवार ने खुद को मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर बताया। फिर भी उन्हें बाबे सैयद के अंदर नहीं जाने दिया। उन्हें रास्ता बदलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed