फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar in Aligarh Ruby Bar

Aligarh News: ग्राहकों को डंडों से पीटा गया, रूबी बार के मैनेजर समेत सात पर मुकदमा, पांच कर्मचारी हिरासत में

Mon, 04 Nov 2024 10:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 10:44 AM IST
सार

रूबी बियर बार में 2 नवंबर रात रुपयों के लेनदेन को लेकर ग्राहक और बार के कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बार के शीशे भी टूट गए। इस घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में बार के कर्मचारी ग्राहकों को डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Uproar in Aligarh Ruby Bar
रुबी बार में ग्रहाकों के साथ लाठी डंडों से मारपीट करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के रूबी बार में 2 नवंबर की रात रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में ग्राहकों को डंडों से पीटा गया, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस ने बार के मैनेजर समेत सात कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पांच कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


थाना गांधीपार्क क्षेत्र में जीटी रोड स्थित पुराना रोडवेज बस स्टैंड के सामने रूबी बियर बार में 2 नवंबर रात रुपयों के लेनदेन को लेकर ग्राहक और बार के कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बार के शीशे भी टूट गए। इस घटना में थाना देहलीगेट क्षेत्र के गूलर रोड गली नंबर एक निवासी नीरज कुमार, प्रशांत कुमार, हेमू व नितिन कुमार के अलावा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मानिक चौक निवासी राजू घायल हो गए। मारपीट में इनके सिर फट गए और कई जगह चोटें आईं। 
विज्ञापन


पीडितों ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कुछ ही देर में तमाम महिला व पुरुष रूबी बार में आ पहुंचे। सूचना पर पुलिस बार में पहुंच गई और हंगामा शांत कराया। 3 नवंबर को इस घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में बार के कर्मचारी ग्राहकों को डंडों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुबी बार में हंगामा
सीओ बन्नादेवी संजीव तोमर ने बताया कि इस मामले में इंद्रेश कुमार वार्ष्णेय निवासी गूलर रोड, देहलीगेट ने रूबी बार के मैनेजर, वेटर व पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, इस घटना के संबंध में रूबी बार के स्वामी दया दीक्षित से बात की गई तो उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया है। इस प्रकरण को लेकर 3 नवंबर को दिन भर शहर में खासी चर्चा बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed