{"_id":"6140dd098ebc3ec77609dc1d","slug":"up-s-discussion-now-for-big-decisions-best-up-big-beneficiary-city-office-news-ali2731787165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः यूपी की चर्चा अब बड़े फैसलों के लिए, बेस्ट यूपी बड़ा लाभार्थी : पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः यूपी की चर्चा अब बड़े फैसलों के लिए, बेस्ट यूपी बड़ा लाभार्थी : पीएम
विज्ञापन
शिलान्यास कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को भारत के विकास का बड़ा आधार बताया। साथ ही उदाहरण देकर स्पष्ट किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश इन सभी का बड़ा लाभार्थी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की चर्चा बड़े फैसलों के लिए होती है। पश्चिमी यूपी इसका एक बड़ा लाभार्थी है। ग्रेटर नोएडा में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का निर्माण, मल्टी माडल लाजिस्टिक हब, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली मेरठ रैपिड ट्रांजिट रेल, मेट्रो कनेक्टिविटी, आधुनिक हाईवे और एक्सप्रेस वे, ऐसे अनेक काम आज पश्चिमी यूपी में हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चल रहे यह हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट आने वाले वर्षों में भारत की प्रगति का बड़ा आधार बनेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे आज यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि जिस यूपी को देश के विकास में एक रुकावट के रूप में देखा जाता था, वही यूपी आज देश के बड़े अभियानों का नेतृत्व कर रहा है। शौचालय बनाने का अभियान हो, गरीबों को अपना पक्का घर देना हो, उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन हों, बिजली का कनेक्शन हो, पीएम किसान सम्मान निधि योजना हो, हर मिशन हर योजना में योगी और उनकी टीम ने लक्ष्यों को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाई है।