फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP News Couple consumes poison in Hathras

UP: हाथरस में दंपती ने खाया जहर, महिला की मौत, पति गंभीर; इस वजह से उठाया ये कदम

Wed, 03 Dec 2025 12:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Dec 2025 12:22 PM IST
सार

गोपाल की उनके पिता राजेश यादव से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गोपाल और उनकी पत्नी प्रिया ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल लाने तक प्रिया ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
UP News Couple consumes poison in Hathras
प्रिया - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के इगलास रोड स्थित माधव विहार कॉलोनी में मंगलवार रात परिवार में हुए झगड़े के बाद गोपाल(29) और उनकी पत्नी प्रिया (27) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रिया की मौत हो गई, उनके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से गोपाल के परिजन घर पर ताला लगाकर भागे हुए हैं।

विज्ञापन


प्रिया के पिता रासो यादव निवासी तेहरा, प्रेमनगर, मथुरा ने पति गोपाल, ससुर राजेश, देवर धीरज, देवरानी डॉली, रिश्तेदार राजू, उसकी मां ज्ञाना और राजेश के परिचित सत्यपाल पर दहेज के लिए प्रिया को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेश मकान के भूतल पर पीतल व अन्य धातुओं के हैंडीक्राफ्ट उत्पाद की फैक्टरी है। ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। राजेश के दोनों बेटों गोपाल और धीरज के साथ मिलकर इसका संचालन करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार रात पिता से गोपाल का झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने पानी में फैक्टरी में काम आने वाले केमिकल को घोलकर पी लिया, इसी दौरान उसकी पत्नी ने भी उसके हाथ से गिलास छीन लिया और केमिकल का घोल पी लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ गई और दोनों जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। परिजन और पड़ोसी दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रिय को मृत घोषित कर दिया। गोपाल को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता की शिकायत पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण में छानबीन की जा रही है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।-रामानंद कुशवाहा, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed