UP Elections 2022: अलीगढ़ में बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला- सपा ने बदले महापुरुषों के नाम पर रखे शहरों के नाम
बसपा प्रमुख मायावती रविवार सुबह अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में हैलीकॉप्टर से पहुंचीं। यहां उन्होंने अलीगढ़ मंडल की सभी विधानसभाओं के बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह पार्टी दलित, पिछड़ा वर्ग विरोधी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार को अलीगढ़ में आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति करती है। उन्होंने सपा पर भी हमला करते हुए कहा कि सपा ने अपने कार्यकाल में महापुरुषों के नाम पर रखे गए शहरों के नाम बदल दिए थे।
बसपा प्रमुख मायावती रविवार सुबह अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड में हैलीकॉप्टर से पहुंचीं। यहां उन्होंने अलीगढ़ मंडल के हाथरस, एटा, अलीगढ़ जिले से बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में बोल रही थीं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह पार्टी दलित, पिछड़ा वर्ग विरोधी है।
मायावती ने इसके साथ ही अन्य विपक्षी दलों- सपा और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में गुंडाराज कायम रहता है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में दलित और पिछड़ों का कभी भला नही किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सत्ता से कांग्रेस अपनी नीतियों से बाहर हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस के संकीर्ण एजेंडे को लागू कर रही है। भाजपा व सपा शासन काल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदिवासियों का उत्पीड़न हो रहा है। पार्टी ने समाज के अनुपात में टिकट का बंटवारा किया है। कांग्रेस, सपा और भाजपा किसी की हितैषी नहीं है। सपा सरकार ने महापुरुषों के नाम से रखे गए शहरों का नाम बदला है।