{"_id":"6206bfa60c9f4820b66bacf0","slug":"up-election-2022-city-office-news-ali2849861155","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : दिल खोलकर चुनावी खर्च करने में आगे रहे भाजपा के छह प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : दिल खोलकर चुनावी खर्च करने में आगे रहे भाजपा के छह प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को संपन्न हुए चुनाव में प्रचार करने में प्रत्याशी पीछे नहीं रहे हैं। सबसे खास बात है कि जिले की सातों विधान सभाओं में सर्वाधिक खर्च करने वालों की सूची में भाजपा के छह प्रत्याशी आगे रहे हैं। केवल खर्च के मामले में अतरौली से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह जरूर पिछड़ गए हैं।
खर्च का तीसरा ब्यौरा देने के दौरान यह स्थिति सामने आई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद्र ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खर्चे का तीसरा ब्योरा शुक्रवार को लिया गया। उन्होंने बताया कि खैर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान ने 11.84 लाख रुपये खर्च किए हैं। रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने 8.60 लाख, बसपा की चारू केन ने 7.29 लाख, कांग्रेस की मोनिका ने 2.27 लाख रुपये खर्च किए हैं। बरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के ठा.जयवीर सिंह ने अपने चुनाव प्रचार में 21.21 लाख रुपये, बसपा के नरेेंद्र कुमार शर्मा ने 14.34 लाख, रालोद-सपा गठबंधन के प्रमोद गौड़ ने 9.47 लाख, कांग्रेस के गौरांग देव चौहान ने 8.13 लाख रुपये , आप की सुनीता ने 2.82 लाख व निर्दलीय देवेंद्र कुमार वर्मा ने 2.77 लाख रुपये खर्च किए हैं। अतरौली विधानसभा क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी डॉ. ओमवीर सिंह ने 7.23 लाख, कांग्रेस के धर्मेंद्र लोधी ने 5.77 लाख, भाजपा के संदीप सिंह ने 5.36 लाख, सपा के वीरेश यादव ने 1.79 लाख रुपये खर्च किए हैं।
छर्रा विधानसभा में भाजपा के ठा. रवेंद्रपाल सिंह ने 19.34 लाख, बसपा के तिलकराज यादव ने 14.48, सपा की लक्ष्मी धनगर ने 9.88 लाख व कांग्रेस के अखिलेश शर्मा ने 9.48 लाख रुपये खर्च किए हैं। कोल विधानसभा में भाजपा के अनिल पाराशर ने 14.07 लाख, कांग्रेस के विवेक बंसल ने 9.70 लाख, सपा के शाज इश्हाक ने 11.93 लाख रुपये व बसपा के मो. बिलाल ने 7.15 लाख रुपये खर्च किए हैं। शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की मुक्ताराजा ने 10.18 लाख रुपये, सपा के जफर आलम ने 4.12 लाख, कांग्रेस के सलमान इम्तियाज ने 5.42 लाख, आप की मोनिका थापर ने 2.38 लाख, बसपा की रजिया खान ने 1.95 लाख रुपये चुनाव प्रचार में खर्च किए हैं। इगलास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी ने 13.59 लाख, रालोद के वीरपाल सिंह ने 6.41 लाख, बसपा के सुशील कुमार ने 4.66 लाख, कांग्रेस की प्रीती धनगर ने 4.31 लाख रुपये खर्च किए हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि व्यय टीमें चुनावी खर्च की तीन बार जांच कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अनुपस्थित रहने वाले सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं।