फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Board: Help desk will solve the problems of students

यूपी बोर्ड : हेल्प डेस्क दूर करेगी छात्रों की दिक्कतें

Tue, 01 Mar 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Help desk will solve the problems of students
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए जिला व तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। यह हेल्प डेस्क माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव के निर्देश पर डीआईओएस ने बनाई है। शासन ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के दौरान विषयवार आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए ऐसा किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि हेल्प डेस्क के प्रभारी व शिक्षक विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर करेंगे। हेल्प डेस्क पर नियुक्त किए गए शिक्षकों सूची शासन को भेज दी गई है। जिले में हाईस्कूल के 59 हजार 391 विद्यार्थी और इंटर के 48 हजार 142 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

इन विषयों के शिक्षक नियुक्त
हाईस्कूल व इंटर के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों की समस्या दूर होंगी। इसके लिए हर तहसील में शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं नोडल अधिकारी
बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज अलीगढ़ में जनपदीय हेल्प डेस्क बनाई गई है। नोडल अधिकारी श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज इगलास के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार होंगे। हेल्प डेस्क का नंबर 9927083681 है। तहसील कोल में हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंबुज जैन होंगे। उनका नंबर 9412730489 है। तहसील गभाना में हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार शर्मा होंगे। उनका नंबर 9634589327 है। तहसील इगलास में हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य कुशलपाल सिंह होंगे। उनका नंबर 9412767269 है। तहसील खैर में हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी पटेल स्मारक इंटर कॉलेज जट्टारी के प्रधानाचार्य राम गोपाल सिंह होंगे। उनका नंबर 8979686672 है। तहसील अतरौली में हेल्प डेस्क के नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य पीके श्रोतिय होंगे। उनका नंबर 9412593440 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed