फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP: 16 of 27 BJP Mandal Presidents Absent at Aligarh Meeting, State Vice President Expresses Anger

यूपी: 'किसके मंडल अध्यक्ष कहां हैं, फोन करके बुलाओ'; अलीगढ़ में भाजपा की क्लास में 27 में से 16 मिले गैरहाजिर

Sun, 18 Oct 2026 04:12 PM IST
Sharukh Khan दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 18 Oct 2026 04:12 PM IST
सार

अलीगढ़ में भाजपा की क्लास में 27 में से 16 मंडल अध्यक्ष गैरहाजिर मिले। शिक्षक सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष ने मंच से हाजिरी  गिनी। इस दौरान गैरहाजिर पदाधिकारियों की सूची के साथ रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
UP: 16 of 27 BJP Mandal Presidents Absent at Aligarh Meeting, State Vice President Expresses Anger
uttar pradesh bjp - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारी का पाठ पढ़ाने जुटी भाजपा की क्लास में 16 मंडल अध्यक्ष गैरहाजिर मिले। शनिवार को धर्म समाज महाविद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मेलन में जब प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने मंच से संगठन के पदाधिकारियों की हाजिरी गिननी शुरू की तो 27 में से 16 मंडल अध्यक्ष गायब मिले। 
विज्ञापन


इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए जिलास्तरीय पदाधिकारियों से गैरहाजिर अध्यक्षों की सूची के साथ रिपोर्ट तलब कर ली। जिले के 27 मंडलों में से केवल 11 मंडल अध्यक्ष ही सभागार में मौजूद थे। वहीं, शहर के आठ मंडलों की स्थिति भी जांच के दायरे में रही। 
विज्ञापन
Trending Videos

पदाधिकारियों की गैरहाजिरी पर प्रदेश उपाध्यक्ष की नाराजगी खुलकर सामने आई। महाविद्यालय के रमेश चंद्र अग्रवाल सभागार में शुक्रवार को आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव-2026 के लिए भाजपा की ओर से शिक्षक सम्मेलन एवं कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी पहुंचे थे। उनके पहुंचने से करीब 25 मिनट पहले प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की स्थिति जाननी चाही।
विज्ञापन

पहले कार्यकर्ताओं को हाथ उठाकर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा। सभी की गिनती कराई गई। इसके बाद स्थानीय पदाधिकारियों की मदद से एक-एक मंडल अध्यक्ष का नाम और क्षेत्र पूछा जाने लगा। जैसे-जैसे नाम पुकारे गए, वैसे-वैसे संगठन की तस्वीर साफ होती गई। 16 मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी सभागार में नहीं मिले।

किसके मंडल अध्यक्ष कहां हैं, फोन करके बुलाओ
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि आपके मंडल अध्यक्ष कहां हैं, फोन करके बुलाओ। इस पर कार्यकर्ता अपने मंडल अध्यक्ष की गैरमौजूदगी के बारे में अलग-अलग सूचना देते नजर आए। एक कार्यकर्ता ने बताया कि उनके मंडल अध्यक्ष नीचे हैं। किसी ने कहा कि वह रास्ते में हैं। 

इस पर फोन करके उन्हें तुरंत बुलाने के निर्देश दिए गए। सम्मेलन में यह पड़ताल ऐसे समय हुई, जब भाजपा विधान परिषद चुनाव के जरिये शिक्षक और स्नातक मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में मंडल स्तर के पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी ने संगठन की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए।

हमारे यहां तो वोट मांगने भी कोई नहीं आया
सम्मेलन के दौरान कुछ भाजपा नेता आपस में यह चर्चा करते नजर आए कि उनके यहां एमएलसी चुनाव में वोट मांगने के लिए कोई पहुंचा ही नहीं। उन्होंने अपने स्तर से ही मतदाताओं से संपर्क और वोटों के प्रबंधन की बात कही। इससे चुनावी तैयारियों में स्थानीय स्तर पर समन्वय पर भी सवाल उठे। विधान परिषद चुनाव को संगठन की सक्रियता परखने के मौके के तौर पर भी देखा जा रहा है। शिक्षक सम्मेलन में सामने आई गैरहाजिरी और पदाधिकारियों की उदासीनता ने संकेत दे दिए कि मिशन 2027 की राह में यह स्थिति बड़ा अवरोध साबित हो सकती है।

ये भी रहे मौजूद
हाथरस सांसद अनूप प्रधान, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, छर्रा विधायक ठाकुर रविंद्र पाल सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण राज सिंह, पूर्व महापौर शकुंतला भारती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed