फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unknown vehicle trampled Kheragarh Sub inspectors son

अलीगढ़: रामघाट रोड पर दरोगा के बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Sun, 01 Sep 2019 03:18 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 01 Sep 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle trampled Kheragarh Sub inspectors son
मृतक आवेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ में रामघाट रोड पर खेरागढ़ थाना के दरोगा विजय कुमार के बेटे आवेश को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित डीपीएस स्कूल के सामने की है। शनिवार रात मोटरसाइकल से जा रहे आवेश को सड़क पर अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। मृतक आवेश के छोटे भाई आजाद ने बताया कि परिवार मूल रूप से बुलन्दशहर के पिलखना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान के वो लोग क्वार्सी इलाके के सुकरावली में रहते हैं। पिता विजय कुमार आगरा के विजिलेंस थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


शनिवार को बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आजाद के अनुसार आवेश शनिवार रात 10 बजे घर से पिलखना जाने की बात कहकर आपचे बाइक लेकर निकल था। रास्ते में ही उसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर उसे पहले एक निजी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहाँ उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया गया, जिसके बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात 12:30 बजे के करीब परिवार को आवेश की मौत की सूचना दी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed