{"_id":"66d8fb6f8c4a43f30b07811a","slug":"unknown-vehicle-hits-bike-youth-dies-aligarh-news-c-2-1-ald1025-475758-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
Thu, 05 Sep 2024 05:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:59 AM IST
सार
बाइक सवार दो युवक सोनू त्यागी व चंद्रप्रकाश पुत्र मथुरा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से गाजियाबाद जा रहे थे। रास्ते में टप्पल थाना क्षेत्र के माइल स्टोन-57 पर गांव घांघोली के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टप्पल थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 सितंबर की रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बीती रात करीब डेढ़ बजे बाइक सवार दो युवक सोनू त्यागी (27) पुत्र सुशील कुमार निवासी रोहाना कला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर व आगरा निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र योगेश्वर दयाल मथुरा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से गाजियाबाद जा रहे थे। रास्ते में टप्पल थाना क्षेत्र के माइल स्टोन-57 पर गांव घांघोली के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को सूचना देकर दोनों को गंभीर अवस्था में टप्पल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनू त्यागी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 4 सितंबर शाम तक परिजनों पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन