{"_id":"5e0071918ebc3e88026da90e","slug":"unknown-paper-circulating-in-amu-asking-resignation-of-registrar-may-cause-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में पांच जनवरी के बाद फिर बिगड़ सकता है माहौल, प्रसारित हो रहा गुमनाम पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में पांच जनवरी के बाद फिर बिगड़ सकता है माहौल, प्रसारित हो रहा गुमनाम पत्र
Mon, 23 Dec 2019 01:19 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
एएमयू में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गत 15 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पुलिस और छात्रों के बीच हुए टकराव के बाद अवकाश घोषित करने से कैंपस खाली हो गया और स्थिति को नियंत्रित भी कर लिया गया। लेकिन अब एएमयू छात्रों, स्टाफ संगठनों का नाम लिखे ऐेसे पत्र प्रसारित किए जा रहे हैं जिनमें आगामी पांच जनवरी तक वीसी और रजिस्ट्रार के इस्तीफा देने और आवास खाली करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
इस पत्र पर किसी के भी हस्ताक्षर नहीं है और नाम नहीं है। इस गुमनाम पत्र के जरिए कुछ लोग अपनी दबी ख्वाहिशें जाहिर कर रहे हैं। एएमयू में 15 दिसंबर को हिंसक टकराव हुआ था। इसके बाद हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया था। यह गुमनाम पत्र एएमयू स्टूडेंट, एएमयू टीचर्स, एएमयू नॉन टीचिंग स्टाफ की ओर से जारी किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि हम लोग वीसी प्रो. तारिक मंसूर और रजिस्ट्रार एस अब्दुल हमीद को बर्खास्त करते हैं। यह लोग 5 जनवरी तक अपने आवास खाली कर दें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो त्याग पत्र नहीं देने तक यूनिवर्सिटी का बॉयकाट करेंगे। इसके अलावा कैंपस में किसी भी तरह की गतिविधि नहीं होने देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
वहीं एएमयू एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने कहा कि इस पत्र का कोई मतलब नहीं है। इस समय छात्र संघ अस्तित्व में नहीं है। इस पत्र पर किसी का नाम नहीं है। हस्ताक्षर नहीं है। ऐसे लोगों का मकसद कैंपस में भ्रम की स्थिति पैदा करना है। अगर ये कोई जिम्मेदार लोग होते तो जाहिर होकर बात करते।