अपराजिता के सम्मान के लिए सभी हो जाएं एक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य अतिथि के रूप में अचलताल स्थित गिलहराज मंदिर के महंत कौशलनाथ योगी जी महाराज, ठा. मुरली मनोहर जी महाराज मंदिर के सेवाधिकारी श्रीजी पुरोहित महाराज, नित्य किशोर महाराज, वेद किशोर, प्रशांत आर्य, चेतराम सत्संगी, प्रशांत समाधिया, पीएल शिरोमणि ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इसके बाद ऋचा, सपना, काजल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। परी शर्मा ने मेरे पापा, चारू ने रंगीलो म्हारो ढोलना, हर्षिता शर्मा ने छम छम..पैजनिया.., ऋचा, काजल, संजना, अंजलि ने बेटी पढ़ाओ नाटक की प्रस्तुति दी। चूंदरी जयपुर से मंगवाई पर एलिश व रिया ने धमाल मचाया। मानवी व संध्या ने धार्मिक प्रस्तुति ने तेरी मेरी कट्टी है जाएगी.., इषिता यादव ने रूठे रूठे मोहन क्यूं.., तो साक्षी गुप्ता, साक्षी कुमारी, प्रतिभा, तमन्ना ने इट्स रैपन ओनली इन इंडिया., पर देश भक्ति प्रस्तुति दी। देश के विभिन्न परिधानों पर आयोजित फैशन शो में युवतियों ने जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के साथ विभिन्न सेंटरों पर प्रतियोगिता जीतने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
यहां नित्य किशोर पुरोहित ने कहा कि कन्याओं को आगे बढ़ाने के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। अगर हम सभी ठान लें कि हमारे घर की अपराजिता को कोई कष्ट नहीं होने देंगे तो अपराजिता का अभियान सफल हो जाएगा। पीएल शिरोमणि ने कहा कि अपराजिता के लिए संस्कार की जरूरत है। वहीं महिलाओं के सम्मान के लिए हर व्यक्ति को पहल करनी होगी। स्वयं खुद व अपने बच्चों को सम्मान के संस्कार दिए जाएं तो निश्चित ही अमर उजाला अपराजिता की जनचेतना मील का पत्थर साबित होगी। महंत कौशलनाथ योगी महाराज ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना और उन्हें प्रोत्साहित करने पर ही देश आगे बढ़ेगा। बालिकाएं अगर आत्मनिर्भर बन गईं तो समाज में बहुत बड़ा बदलाव आ जाएगा। सोसाइटी के निदेशक गौरव अग्रवाल ने कहा कि अमर उजाला अपराजिता अभियान बहुत अच्छा है। वास्तव में समाज की हर वर्ग की महिलाओं, युवतियों और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाया जाए। मुझे गर्व हो रहा है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई साल पहले मैने जो बीड़ा उठाया था। उसे आगे बढ़ाने के लिए अमर उजाला ने उत्साह बढ़ाया है।
यह रहे मौजूद
रजनी रानी, अनीता पाल, योग्यता शर्मा, रूबीना खान, शीतल शर्मा, शालिनी शर्मा, अफसाना, रुखसार, जेबा, मेनका शर्मा, मुस्कान शर्मा, मेघा शर्मा, खुशी शर्मा, तनु, अंजलि, गुंजन आदि मौजूद रहीं।
यह युवतियां हुईं सम्मानित
विभिन्न बस्तियों में केंद्र लगाकर महिलाओं, युवतियों को सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी, डांस व ब्यूटीशियन का कोर्स सिखाने वाली शिक्षिकाओं में रजनी रानी, अनीता पाल, योग्यता शर्मा, रुबीना खान, शीतल शर्मा, शालिनी शर्मा, अफसाना, रुखसार व जेबा को सम्मानित किया गया। इसके बाद जागृति ब्यूटी पार्लर नौरंगाबाद की ब्यूटीशन प्रशिक्षण की तनु, अंजली, गुंजन। सिलाई प्रशिक्षण की मेनका शर्मा, मुस्कान शर्मा। डांस प्रतियोगिता में मेघा शर्मा, खुशी शर्मा। पीएसी के पास चल रहे केंद्र की सिलाई प्रतियोगिता की विजेता बीना कुमारी, रेखा सिंह व प्रीति कुमारी। ब्यूटीशियन प्रतियोगिता की विजेता दीक्षा पचौरी व खुशी शर्मा। मंदिर का नगला स्थित केंद्र में ब्यूटीशियन प्रतियोगिता की विजेता डॉली, पिंकी गुप्ता, मधु। शाहजमाल प्रशिक्षण केंद्र की ब्यूटीशियन प्रतियोगिता की विजेता शाहरून, हिना। इस्लामनगर शाहजमाल केंद्र की सिलाई प्रतियोगिता की विजेता मुस्कान, बबली। जलालपुर मुस्कान सिलाई सेंटर की ब्यूटीशियन प्रतियोगिती की लक्ष्मी, सपना राठौर को सम्मानित किया गया। यह सम्मान अतिथियों ने सभी छात्राओं को शील्ड व प्रशस्तिपत्र देते हुए किया। इसके बाद सभी अतिथियों का सम्मान किया गया।
-मां सरस्वती शारदे, वीणा वादिनी शारदे.., गीत पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत करतीं भावना डांस एकेडमी की छात्राएं ऋचा, सपना व काजल।
-मेरे पापा गीत पर प्रस्तुति देतीं परी शर्मा।
-रंगीलो म्हारो ढोलना गाने पर प्रस्तुति देतीं चारू।
-छम छम.. पैजनियां.. गीत पर प्रस्तुति देती हर्षिता शर्मा।
-नाद पढ़तीं सुमाइला।
-बेटी पचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए नाटक की प्रस्तुति देतीं ऋचा, काजल, संजना व अंजलि।
-तेरी मेरी कट्टी है जाएगी भजन पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं मानवी व संध्या।
-चूंदरी जयपुर से मंगवाई गाने पर प्रस्तुति देतीं एलिश व रिया।
-ताइक्वांडो के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करतीं मोनिका द्विवेदी, प्रिया कुमारी, प्रेरणा तिवारी, दीक्षा तिवारी, ज्योति कुमारी, निहारिका शर्मा, नंदिनी गौर व प्रिंस गौर।
-हनुमान चालीसा की प्रस्तुति देते भावना डांस एकेडमी के छात्र योगेश, अर्जुन, प्रदीप, मुकुल, नीरज, आकाश, सुमित व ललित।
-क्यूं रूठे-रूठे मोहन गाने पर प्रस्तुति देतीं ईषिता यादव।
-इट्स रैपन ओनली इन इंडिया पर प्रस्तुति देतीं साक्षी गुप्ता, साक्षी कुमारी, प्रतिभा व तमन्ना।
-फैशन शो में रैंप वॉक करतीं मॉडल।
-चूंदरी जयपुर से मंगवाई गाने पर डांस करतीं नैना अग्रवाल व श्रद्धा।
-गोविंदा डांस करते भावना डांस एकेडमी के विद्यार्थी।
-अतिथियों द्वारा सम्मानित की गईं छात्राएं।

मेरे पापा गीत पर प्रस्तुति देतीं परी शर्मा।

मौजूद भीड़।- फोटो : CITY OFFICE

रंगीलो म्हारो ढोलना गाने पर प्रस्तुति देती चारू- फोटो : CITY OFFICE

छम छम पैजनिया गीत पर प्रस्तुति देती हर्षिता शर्मा।- फोटो : CITY OFFICE

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का संदेश देती ऋचा, काजल, संजना, अंजलि।- फोटो : CITY OFFICE

तेरी मेरी कट्टी है जाएगी भजन पर प्रस्तुति देती मानवी व संध्या।- फोटो : CITY OFFICE

चूंदरी जयपुर से मंगवाई गाने पर डांस करती नैना अग्रवाल, श्रद्धा।- फोटो : CITY OFFICE

अतिथि द्वारा सम्मानित छात्राएं।- फोटो : CITY OFFICE

अतिथि द्वारा सम्मानित छात्राएं।- फोटो : CITY OFFICE

अतिथि द्वारा सम्मानित छात्र छात्राएं।- फोटो : CITY OFFICE

-मां सरस्वती शारदे, वीणा वादिनी शारदे.., गीत पर सरस्वती वंदना प्रस्तुत करतीं भावना डांस एकेडमी की छ