{"_id":"68780662f5b0cf3ec90320d3","slug":"uncle-cuts-off-nephews-private-part-for-rs-170-aligarh-news-c-113-1-sali1011-102055-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चाचा ने 170 रुपये के लिए भतीजे के साथ किया ऐसा काम कि मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चाचा ने 170 रुपये के लिए भतीजे के साथ किया ऐसा काम कि मुकदमा हुआ दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
Thu, 17 Jul 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:36 AM IST
सार
युवक का आरोप है कि चाचा ने शराब के नशे में मेरे प्राइवेट पार्ट को पकड़ कर चाकू मारकर काटकर घायल कर दिया। तहरीर पर चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छर्रा थाना क्षेत्र के गांव गालिबपुर में 16 जुलाई की शाम मात्र 170 रुपये के लिए चाचा ने भतीजे के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गांव के प्रेमपाल सिंह (35) ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि 16 जुलाई शाम करीब चार बजे के करीब में धान लगा कर घर आया और चारपाई पर लेट गया। इसी दौरान मेरा चाचा अपने एक साथी के साथ मेरे पास आया और चारपाई पर बैठ गया और बोला कि तेरे कितने रुपये हैं तो मैंने कहा कि 170 रुपये हैं।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि चाचा ने शराब के नशे में मेरे प्राइवेट पार्ट को पकड़ कर चाकू मारकर काटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी सुमित गोस्वामी ने बताया कि प्रेमपाल की तहरीर पर चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। घायल को इलाज के लिए छर्रा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन