फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two youths died and one injured in a road accident in Hathras

हाथरस में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह से वापस आ रहे बाइक सवार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत व एक घायल

Mon, 02 Dec 2024 08:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Dec 2024 08:25 PM IST
सार

गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को  जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया है। तीनों मोटरसाइकिल से शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

विज्ञापन
Two youths died and one injured in a road accident in Hathras
मृतक जतिन और झम्मन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव हरिरामपुर की पेट्रोल पंप के निकट बाइक सवार तीन किशोरों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। एक गंभीर रुप से घायल को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। किशारों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों की मृतकदीप इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ रहे थे। पुलिस ने मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 
कोतवाली हाथरस जंक्शन के कस्बा मेंडू निवासी 17 वर्षीय झम्मन पुत्र भगवती, 16 वर्षीय जतिन कुमार पुत्र पवन कुमार और 15 वर्षीय अजय कुमार पुत्र भगवान दास बाइक पर सवार हो इगलास की ओर किसी कार्यक्रम में दावत खाने जा रहे थे। इसी दौरान जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के हरिरामपुर के निकट स्थित पैट्रोल पंप के पास बाइक सवार किशोरों को पीछे की ओर से आते अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। 
विज्ञापन


वाहन रौंद कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल रहा। हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। वाहन द्वारा रौंदने की आवाज को सुनकर क्षेत्रीय लोग भी घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़।  स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सक ने झम्मन व जतिन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर मृतकों व घायलों के परिवार व गांव के लोगों की जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां धीरे धीरे भीड़ एकत्रित हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घायल अजय कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। किशोरों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि घटना इगलास थाना क्षेत्र में हुई है। शवों को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed