फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two young man pushed by conductor from moving bus after Rental dispute

किराए के विवाद में परिचालक ने बस से दिया धक्का, दसवीं के छात्र समेत दो की मौत

Wed, 21 Nov 2018 04:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 21 Nov 2018 04:29 AM IST
विज्ञापन
Two young man pushed by conductor from moving bus after Rental dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर
दसवीं के छात्र और एक युवक को मंगलवार की देर शाम निजी बस के कंडक्टर ने किराये के विवाद में चलती बस से धक्का दे दिया। सड़क पर गिरे छात्र को पीछे आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने कुचल दिया, जबकि युवक बस की खिड़की को पकड़कर काफी दूर तक घिसटता रहा। 
विज्ञापन


यात्रियों के हंगामे पर चालक व कंडक्टर बस रोककर फरार हो गए। बाद में लोग घायलों को दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय लाये। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 घटना हरदुआगंज क्षेत्र के साधू आश्रम के पास का है। अलीगढ़ से मजदूरी कर लौट रहे नरेंद्र पुत्र प्रमोद निवासी चेंडौल सुजानपुर और हरदुआगंज से कोचिंग कर लौट रहे दसवीं के छात्र देवेंद्र पुत्र पथवारी निवासी भवीगढ़ बरला का किराए को लेकर निजी बस के परिचालक से विवाद हो गया। दोनों यात्री बस के गेट पर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि परिचालक ने चलती बस से दोनों को धक्का दे दिया। इस पर देवेंद्र तो सड़क पर जा गिरा और पीछे आ रहे ट्रैक्टर ट्रोला की चपेट में आ गया, जबकि प्रमोद बस को पकड़े हुए करीब 200 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। 

यात्रियों के हंगामा करने पर बस चालक और परिचालक गाड़ी खड़ी कर भाग निकले। घायलों को सड़क पर पड़े देख बस में ही सवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नेता जूली ठाकुर ने हादसे का वीडियो बना रहे युवकों से घायलों को अस्पताल भेजने की मदद मांगी। 

इसके बाद एक निजी कार को रुकवाकर घायलों को दीनदयाल चिकित्सालय ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। रात में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए शवों को पुलिस ने भेज दिया था। इधर, अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे परिचालक पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। देर रात समाचार लिखे जाने तक प्रकरण में तहरीर नहीं मिली थी। 

आरोपी चालक व परिचालक फरार हैं। प्रत्यक्षदर्शी व साथ मौजूद यात्री परिचालक पर बस से धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं। बस पुलिस कब्जे में है और ट्रैक्टर-ट्रौला वाला भी फरार है। जो भी तहरीर मिलेगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। रात में ही पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है। 
- विनोद कुमार, इंस्पेक्टर हरदुआगंज 

नरेंद्र की मौत से परिवार की आजीविका पर संकट

दोनों मृतक युवक गरीब परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे में मृत नरेंद्र का बड़ा भाई मानसिक अस्वस्थ है। परिवार में मां बाप के अलावा पत्नी व एक साल का बेटा है। नरेंद्र और उसके पिता प्रमोद मजदूरी करके ही परिवार का खर्चा चला रहे थे। नरेंद्र की मौत से परिवार बुरी तरह टूट गया। रिश्तेदार भी नरेंद्र के जाने से परिवार के सड़क पर आने की बात करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed