फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two suspects enters AMU gate uses abusive language for students

एएमयू: प्रदर्शन के दौरान घुस आए दो संदिग्ध शख्स, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने की शिकायत

Sat, 25 Jan 2020 02:25 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 25 Jan 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Two suspects enters AMU gate uses abusive language for students
सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध शख्स - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाब-ए-सैयद गेट पर चल रहे छात्रों के धरना स्थल पर शुक्रवार शाम स्कूटर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पहुंच गए। वहां पहुंचते ही दोनों ने प्रदर्शनकारी छात्रों को अपशब्द कहना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर बवाल शुरू हो गया। 

विज्ञापन


इसके बाद एएमयू प्रशासन की ओर से पुलिस को पत्र लिखकर शिकायत की गई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराकर संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। खबर है कि इनकी पहचान शहर के ही रहने वाले और किसी संगठन से जुड़े व्यक्तियों के रूप में हो रही है। हालांकि अभी उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना शक्रवार शाम 4:10 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मुकदमे की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में काफी सतर्कता बरत रही है क्योंकि अगर इन्हें किसी समुदाय विशेष से जोडकर देखा जाता है तो कानून व्यवस्था के लिए नई मुश्किल खड़ी हो सकती है। वहीं इस संबंध में क्षेत्राधिकारी तृतीय (सीओ) अनिल समानिया के अनुसार इस मामले में प्रॉक्टर की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिनके नाम सामने आ रहे हैं उनको नोटिस देकर कारण पूछा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed