फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two students beaten up in Kapuri Devi Degree College

Aligarh: जेब में निकली दो मूंगफली, शिक्षकों ने दो छात्रों को पीटा, पैर टूटा, नकल के लिए रुपये लेने का आरोप

Wed, 29 Jan 2025 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 11:12 PM IST
सार

परीक्षा से पूर्व जांच में छात्रों के जेब से मूंगफली निकलने पर दो सगे भाइयों को शिक्षकों ने बुरी तरह से पीट दिया। छात्रों का आरोप है कि पहले से उन्होंने नकल के लिए ढाई-ढाई हजार रुपये जमा करा दिए थे। गेट पर तलाशी के दौरान जेब में दो मूंगफली निकल आई। इस पर शिक्षकों ने अभद्रता करते हुए अपमानित करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Two students beaten up in Kapuri Devi Degree College
घायल छात्रों से पूछताछ करते एसओ सुमित गोस्वामी - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगीरी में 29 जनवरी को गांव भिलावली स्थित कपूरी देवी डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे दो सगे भाइयों को शिक्षकों ने बुरी तरह से पीटा। कसूर यह था कि गेट पर तलाशी के दौरान जेब में दो मूंगफली निकल आई थी। पिटाई से एक के पैर की हड्डी टूट गई है। सूचना पर पहुंचे एसओ सुमित गोस्वामी ने दोनों को कॉलेज से निकाला और इलाज के लिए छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पीड़ित छात्रों की ओर से शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के ऊपरकोट कोतवाली के भुजपुरा ठाकुर वाली गली निवासी यश वशिष्ठ और विशाल वशिष्ठ के अनुसार बीएससी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने वह 29 जनवरी की दोपहर ढाई बजे काॅलेज के गेट पर पहुंचे थे। पहले से नकल के लिए ढाई-ढाई हजार रुपये जमा करा दिए थे। गेट पर तलाशी के दौरान जेब में दो मूंगफली निकल आई। इस पर शिक्षकों ने अभद्रता करते हुए अपमानित करना शुरू कर दिया। अभद्रता करने से रोकने पर शिक्षकों ने पिटाई शुरू कर दी। दोनों भाइयों को बुरी तरह से पीटा। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी छात्रों से अलग एक कमरे में बिठा दिया। परीक्षा देने के बाद जैसे ही कापियां जमा कीं, उसके बाद दोबारा से सभी शिक्षकों ने दोनों भाइयों को जमीन पर गिराकर पीटा। इसमें विशाल के पैर की हड्डी टूट गई। थाना पुलिस का कहना है कि घायल छात्रों की ओर से तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed