{"_id":"65ce3c592f359e0d45055a7c","slug":"two-sisters-jewelery-stolen-by-showing-them-fake-gold-biscuits-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सोने का नकली बिस्कुट दिखाकर दो बहनों के जेवर उड़ाए, पुलिस ने की शुरू की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सोने का नकली बिस्कुट दिखाकर दो बहनों के जेवर उड़ाए, पुलिस ने की शुरू की तलाश
Thu, 15 Feb 2024 10:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:01 PM IST
सार
दो बहनें रोडवेज बस से अलीगढ़ आईं थीं। दोनों बहनें किसी वाहन का इंतजार कर रहीं थीं, तभी वहां दो टप्पेबाज आ गए। दोनों बहनों को नकली सोने का बिस्किट दिखाकर बातों में उलझा लिया। बातों बातों में उनके बैगों से सोने-चांदी के आभूषण पार दिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
नकली सोने का बिस्कुट दिखाती महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर एक निजी पब्लिक स्कूल के निकट टप्पेबाजों ने दो बहनों को सोने का नकली बिस्कुट दिखा कर ठग लिया। उनके बैग से सोने और चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित महिलाओं ने रोरावर थाने में अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद मैनपुरी के बेवर कस्बे की निवासी मधु देवी पत्नी रामप्रताप और उसकी बहन उषा देवी पत्नी भगवानदास ने बताया कि वह रोडवेज बस से अलीगढ़ आईं थीं। बस ने उन्हें खेरेश्वर चौराहा बाईपास पर उतार दिया। शहर जाने के लिए दोनों बहनें किसी वाहन का इंतजार कर रहीं थीं, तभी वहां दो टप्पेबाज आ गए। दोनों बहनों को नकली सोने का बिस्किट दिखाकर बातों में उलझा लिया। बातों बातों में उनके बैगों से सोने-चांदी के आभूषण पार दिए और फरार हो गए।
विज्ञापन
जब महिलाओं ने बैग में रखे आभूषण जांचे तो उनके होश उड़ गए। आभूषण गायब हो चुके थे। महिलाएं यह देख रोने लगीं। महिलाओं को रोता देख स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। पीड़ित महिलाओं ने रोरावर थाने में अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।