{"_id":"6758cd5b86755472280f5ba4","slug":"two-parties-fight-and-pelt-stones-over-loud-music-aligarh-news-c-2-ali1007-553147-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज आवाज में गाना बजाने पर दो पक्षों में मारपीट-पथराव, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज आवाज में गाना बजाने पर दो पक्षों में मारपीट-पथराव, मुकदमा दर्ज
Wed, 11 Dec 2024 04:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:53 AM IST
सार
शहजाद के नए घर में जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें साउंड सिस्टम पर गाना बज रहा था। पार्षद के पति दिलशाद ने आवाज कम करने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद पथराव होने लगा। जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष सपा से जुड़े हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल इलाके में सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष शहजाद की छह साल की बेटी का सोमवार को जन्मदिन था। इसको लेकर शहजाद के नए घर में जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें साउंड सिस्टम पर गाना बज रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि रात करीब नाै बजे पड़ोस में रहने वाले सपा नेता व वार्ड संख्या 89 के पार्षद के पति दिलशाद ने आवाज कम करने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों में मारपीट होने लगी। देखते-देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा।
विज्ञापन
सीओ अशोक कुमार के अनुसार मारपीट व पथराव में शहजाद पक्ष से शहजाद, उनका बेटा अरशद व दिलशाद पक्ष से दिलशाद, उनकी पत्नी आशिया, बेटा फैजान व जीशान समेत दोनों पक्ष से छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।