फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two parties clashed during dance on DJ, several rounds fired

Aligarh News: डीजे पर नृत्य में दो पक्ष भिड़े, कई राउंड फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, एक भेजा जेल

Wed, 27 Mar 2024 12:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 12:33 AM IST
सार

घर के पास डीजे लगा था, जिस पर सभी थिरकने लगे। इसी बीच डांस करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें खैर बाइपास निवासी आशु मूल निवासी मोदीनगर रोड, हापुड़ घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
Two parties clashed during dance on DJ, several rounds fired
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र स्थित खैर बाईपास पर होली पर नाचने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और फायरिंग तक हो गई। जिसमें एक युवक को गोली लग गई। जिसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पूरे मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 26 मार्च को एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


संजू चौधरी निवासी खेरेश्वर मंदिर के पास लोधा 25 मार्च को होली पर अपने दोस्त हेमंत पंडित निवासी नादा पुल, छोटू निवासी पेट्रोल पंप के पीछे खैर रोड व अन्य के साथ होली खेल रहे थे। दोपहर में डेढ़ बजे करीब वह खैर बाईपास स्थित पेट्रोल पंप टंकी के पास अपने एक रिश्तेदार के घर होली मिलने गए थे। वहीं घर के पास डीजे लगा था, जिस पर सभी थिरकने लगे। इसी बीच डांस करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें खैर बाइपास निवासी आशु मूल निवासी मोदीनगर रोड, हापुड़ घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामला शांत करा दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ देर बाद बाइकों पर आशू, हिमांशु लोधी निवासी लक्ष्मीपुर, सौफी व गोविंदा आ गए। इन्होंने हेमंत, संजू आदि को रोक मारपीट कर डाली। हेमंत के सिर में तमंचे की बट मार दी। मारपीट में छोटू को भी चोट आई। इस दौरान आरोपियों ने तमंचों से कई राउंड फायर किए। जिसकी गोली संजू के कंधे व सीने के बीच में जा लगी। पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू किया। जिसमें चारों आरोपी फायरिंग करते हुए कैद हुए हैं। मामले में हेमंत की ओर से तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशू को गिरफ्तार कर लिया है। इससे तमंचा बरामद हुआ है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed