{"_id":"7ae3392589cf479d8ebc4c781b124c7e","slug":"two-months-ago-violence-fir-not-registered-till-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह पूर्व हुई मारपीट में नहीं लिखा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह पूर्व हुई मारपीट में नहीं लिखा मुकदमा
अलीगढ़
Updated Tue, 26 May 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बन्नादेवी इलाके में आरटीओ कार्यालय के निकट एक खोखे पर माननीय के खासों ने आतंक ही नहीं काटा बल्कि दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए उसका खोखा भी बंद करा दिया है। न तो पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया और न ही अदालत के आदेश पर कार्रवाई की। जिसकी शिकायत एक बार फिर एसएसपी से की गई है।
प्रतिभा कालोनी निवासी सोनू का कहना है कि आरटीओ कार्यालय के निकट चाय, बीड़ी, गुटखे का उसका खोखा है। 16 मार्च को एक माननीय के कुछ खास वहां पहुंचे और सोनू से चौथ मांगने लगे। जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट करते हुये दुकान का सामान उठाकर फेंक दिया।
इतना ही नहीं तब से उसकी दुकान खुलने ही नहीं दी। पीड़ित ने जब थाने में शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरदार मुकेश सैनी एडवोकेट के माध्यम से यह मामला अदालत में पहुंचाया। जहां से इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए। लेकिन पुलिस ने इन आदेशों के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने सोमवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायत की है।