{"_id":"5dceafbf8ebc3e54936d4255","slug":"two-miscreants-in-the-car-abducted-the-instructor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर अनुदेशक का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर अनुदेशक का किया अपहरण
Fri, 15 Nov 2019 07:31 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 15 Nov 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : A
अलीगढ़ जिले के खैर में गौमत चंडौस मार्ग पर दिनदहाड़े स्कूल से लौट रही अनुदेशक का कार सवार बदमाश तमंचा दिखाकर अपहरण कर ले गये। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। साथी शिक्षिका ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस दौड़कर पहुंच गई। कार सवारों को काफी तलाश किया पंरतु कोई सुराग नहीं लगा।
बता दें कि मधु चौधरी पत्नी आलोक मौहल्ला ब्लॉक कॉलौनी खैर गांव बांकनेर के जूनियर हाईस्कूल में अनुदेशक के पद पर तैनात हैं। वह शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के उपरांत मैजिक में सवार होकर खैर जा रही थीं। रास्ते में बिलखौरा के पास कार सवार बदमाशों ने टैंपो को रोक लिया। तमंचे के बल पर टैंपो में बैठी अनुदेशक मधु को खींच लिया और जबरन कार में बिठाकर ले गये।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों की संख्या दो थी उन्होंने मुंह ढ़क रखा था तथा हाथों में तमंचे थे। घटना से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा जांच पड़ताल की। कोतवाल विनोद मिश्रा के अनुसार मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है।