{"_id":"60f9c4858ebc3e58283713a8","slug":"two-lakh-rupees-got-back-from-cyber-thugs-city-office-news-ali268780138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः साइबर ठगों से वापस कराए छह लोगों के दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः साइबर ठगों से वापस कराए छह लोगों के दो लाख रुपये
विज्ञापन
साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन ठगी का सिलसिला जारी है और पुलिस भी लगातार उन्हें मात देकर रुपये वापस कराने में जुटी है। इसी कड़ी में साइबर सेल ने पिछले सात दिन के प्रयास में छह लोगों के दो लाख रुपये वापस कराए हैं। बृहस्पतिवार को रुपये वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर पीड़ितों ने साइबर सेल पहुंचकर पुलिस की मदद पर आभार जताया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ द्वितीय/साइबर सेल मोहसिन खान के अनुसार पहला प्रकरण सिविल लाइंस के अजीजुर्रहमान का है। उन्होंने 14 जुलाई को शिकायत देकर बताया कि 13 जुलाई को किसी ने दोस्त बनकर फोन पे एकाउंट में रुपये डालने का लिंक देकर 99 हजार रुपये काट लिए। इस शिकायत पर साइबर टीम ने काम करते हुए पीड़ित के 99000 रुपये में से 79,800 रुपये वापस करा दिए हैं। दूसरा प्रकरण टप्पल के विकास वीर सिंह का है। उन्होंने 21 जुलाई को शिकायत देकर बताया कि 19 जुलाई को हैकर ने क्रेडिट कार्ड बनवाने का ऑफर देकर खाते की डिटेल जान ली और क्रेडिट कार्ड से 81,304 रुपये काट लिए। इस मामले में जांच करते हुए साइबर टीम ने 71,304 रुपये वापस कराए हैं।
इसी तरह ऑनलाइन ठगी का शिकार कर्णिका शर्मा पुत्री राजेश शर्मा बन्नादेवी अलीगढ़ के 8,300 रुपये, लवीस कुमार निवासी इगलास के 15,078 रुपये, रेखा पुत्री हरीओम सिंह निवासी सारसौल के 10,000 रुपये, निशांत जादौन पुत्र प्रवीण कुमार सिंह निवासी रामनगर चंडौस के 15,500 रुपये वापस कराए हैं। इस तरह कुल 2,04,482 रुपये वापस कराए गए हैं। बृहस्पतिवार को सभी पीड़ित साइबर सेवा केंद्र पहुंचे, सीओ साइबर सेल से मुलाकात कर पुलिस का आभार जताया। इस सफलता में साइबर टीम के एसआई राकेश कुमार के अलावा विश्वजीत, धर्मेंद्र सिंह, सतीश कुमार, सुभाष चंद्र आदि का सहयोग रहा है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस टीम की पीठ ठोकी है।