फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two killed in bus full of pilgrims , over 50 injured

जवां में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी दो की मौत, 50 घायल

Fri, 15 Apr 2016 02:04 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two killed in bus full of pilgrims , over 50 injured
हादसा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
फीरोजाबाद के ग्रामीण अंचल से नवरात्र में तीर्थस्थलों के भ्रमण को निकले श्रद्धालुओं से भरी बस बृहस्पतिवार देर शाम जवां के अनूपशहर रोड पर गांव सुड़ियाल के निकट पलट गई। इस दुर्घटना में दो की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में महिलाओं एवं बच्चों की संख्या काफी है। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। देर रात तक घायलों का मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल व जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

फीरोजाबाद से प्राइवेट बस 12 अप्रैल को चली थी। इसमें मक्खनपुर, शिकोहाबाद, अंगदपुर, टूंडला आदि के श्रद्धालु सवार थे। बस राजघाट, नरौरा, कलकत्ती, बेलौन, चौंडेरे वाली देवी के दर्शन कराते हुए बृहस्पतिवार शाम चौंडेरे से दाऊजी के लिए रवाना हुई। बृहस्पतिवार को बस करीब नौ बजे जवां के सुड़ियाल रेडियो स्टेशन के पास पहुंची, तभी सामने से आते वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की छत पर भी यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुनकर राहगीर और पुलिस वाले वहां पहुंच गए। इसके बाद घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से जिला मुख्यालय भेजा गया। जिन यात्रियों कीे हालत गंभीर थी, उन्हें मेडिकल कॉलेज व मामूली रूप से जख्मी को दीनदयाल व जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद से बस के चालक-क्लीनर फरार हो गए। यात्रियों ने बताया कि बस में करीब 70 यात्री सवार थे। मेडिकल पहुंचने पर बस सवार 55 वर्षीय रक्षपाल सिंह निवासी महावली टूंडला फीरोजाबाद व एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मेडिकल में अन्य 22 , दीनदयाल में 14 व जिला अस्पताल में 8 यात्रियों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed