{"_id":"61a52e87d97a9d68a2432bd0","slug":"two-injured-including-the-bride-s-brother-in-harsh-firing-gangiri-news-ali279371285","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई समेत दो घायल
विज्ञापन
थाना दादों के गांव नगला लभेड़ा में रविवार की रात एक शादी समारोह के दौरान तमंचों से हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई समेत दो लोग घायल हो गए। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। तत्काल ही दोनों घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
रविवार की देर रात नगला लभेड़ा निवासी जयराम सिंह की बेटी की शादी में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान टेंट के पीछे से अज्ञात लोगों ने तमंचों से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन का भाई अवधेश कुमार पुत्र जयराम सिंह व गांव का ही अतुल कुमार पुत्र राजबहादुर उर्फ पप्पू सिंह घायल हो गए। इससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर दादों पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल ही दोनों घायलाें को पुलिस ने जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।