फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two in jail including SP leader in medical college case

मेडिकल कॉलेज प्रकरण में सपा नेता सहित दो गए जेल

Wed, 05 Aug 2020 08:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Two in jail including SP leader in medical college case
जेएन मेडिकल कॉलेज में चार दिन पहले मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने को लेकर दलालों में हुए टकराव के मामले में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शान मियां सहित दो लोगों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। इस दौरान शान मियां के तमाम समर्थक थाने से कोर्ट तक साथ रहे। इस दौरान जमानत के भी प्रयास हुए। इधर, सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक ने भी शान मियां से मुलाकात की।
विज्ञापन

मेडिकल में चार दिन पहले मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाने को लेकर दलाल भिड़ गए थे। इस मामले में सपा नेता शान मियां का धमकी देने का वीडियो और ऑडियो भी वायरल हुआ था। अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने धौर्रामाफी के एंबुलेंस चालक शादान की तहरीर पर धौर्रामाफी के सपा नेता शान मियां पर मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार किया। साथ ही शान मियां की तहरीर पर शादान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों ने एक दूसरे पर रंगदारी मांगने के आरोप लगाए। बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। बता दें कि इनमें से शान मियां खुद एक नर्सिंग होम का संचालक है। इसलिए मेडिकल कॉलेज की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने मरीजों और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए ऐसे निजी नर्सिंग होम की एनओसी रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलालों की भिडंत के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
-मुनिराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed