फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two girls raised slogans in support of Palestine in Aligarh

Aligarh News: दो युवतियों ने लगाए फलस्तीन के समर्थन में नारे, दरोगा से की अभद्रता, ईंट लेकर हुईं हमलावर

Thu, 09 Nov 2023 11:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 11:53 PM IST
सार

दो युवतियां फूल चौराहे पर खड़े होकर धार्मिक व फलस्तीन के समर्थन में नारेबाजी कर रही थीं। इसी बीच दरोगा नितिन राठी वहां पहुंचे। उन्होंने युवतियों को समझाने का प्रयास किया तो दरोगा से अभद्रता कर दी। दरोगा ने महिला पुलिस बुलाकर दोनों को कोतवाली पहुंचाया।

विज्ञापन
Two girls raised slogans in support of Palestine in Aligarh
ऊपरकोट कोतवाली से युवतियों को चिकित्सा प्रशिक्षण के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के अतिसंवेदनशील फूल चौराहे पर 9 नवंबर दोपहर दो युवतियों ने धार्मिक व फलस्तीन के समर्थन में नारेबाजी कर बखेड़ा खड़ा कर दिया। भीड़ जमा होने पर इलाके के दरोगा ने उन्हें रोका तो अभद्रता कर दी। किसी तरह उन्हें थाने पहुंचाया तो वहां युवतियां ईंट लेकर पुलिस पर हमलावर हो गईं। एक युवती एएमयू छात्रा बताई जा रही है। दोनों के नशे में होने के अंदेशे पर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। उसके बाद कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन


कोतवाली में सीओ से बातचीत करते हिंदूवादी नेता अमित गोस्वामी, सीटू चौधरी, जय यादव
विज्ञापन


वाकया दोपहर करीब तीन बजे के आसपास का है। दो युवतियां फूल चौराहे पर खड़े होकर धार्मिक व फलस्तीन के समर्थन में नारेबाजी कर रही थीं। इसी बीच दरोगा नितिन राठी वहां पहुंचे। उन्होंने युवतियों को समझाने का प्रयास किया तो दरोगा से अभद्रता कर दी। दरोगा ने महिला पुलिस बुलाकर दोनों को कोतवाली पहुंचाया। जहां सीओ प्रथम व इंस्पेक्टर ने उनसे बात की। इस दौरान महसूस हुआ कि दोनों नशे में हैं। पूछताछ में एक युवती का एएमयू छात्रा होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल परीक्षण के लिए दोनों को जब जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाने का प्रयास हुआ तो वह हाथों में ईंट लेकर पुलिस पर हमलावर होने लगीं और हंगामा शुरू कर दिया। इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और उनके भागने के अंदेशे को ध्यान में रख थाने का गेट बंद कर दिया। बाद में उन्हें निजी वाहन में किसी तरह बैठाकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। सीओ प्रथम अभय पांडेय का कहना है कि उन दोनों के नशे में होने का अंदेशा है। इसी के चलते इनके द्वारा यह बेवजह हंगामा किया गया है। फिर भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई तय की जाएगी।

युवा भाजपाइयों ने किया ट्विट, मौके पर पहुंचे
इस जानकारी पर कुछ युवा भाजपाई मौके पर पहुंचे। वहां लोगों से जानकारी करने के बाद उन्होंने ट्वीट कर दिया। साथ में इन दोनों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed