फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two cyber criminals from Kolkata Dum Dum jail appear in Aligarh court

Cyber Crime: कोलकाता की दमदम जेल से दो साइबर अपराधी अलीगढ़ कोर्ट में पेश, साइब ठगी में किए थे तलब

Sun, 05 Oct 2025 12:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:24 PM IST
सार

शेयर ट्रेडिंग के झांसे में फंसाकर आठ लाख रुपये की ठगी के आरोप में दो साइबर अपाधियों को कलकत्ता की दमदम जेल से अलीगढ़ कोर्ट लाया गया। उसमें से एक को अलीगढ़ जेल भेज दिया गया और दूसरे को पुलिस साथ ले गई।

विज्ञापन
Two cyber criminals from Kolkata Dum Dum jail appear in Aligarh court
साइबर अपराध में पकड़े गये अभियुक्त - फोटो : पुलिस

विस्तार

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर आठ लाख की ठगी के मुकदमे में कोलकाता की दमदम जेल में निरुद्ध दो अपराधी 4 अक्तूबर को वारंट पर यहां पेश किए गए। दोनों को अदालत में पेश किया गया। इन पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमे का रिमांड वारंट तामील कराया, इसके बाद एक अपराधी को अलीगढ़ जेल दाखिल कर दिया गया, जबकि एक को पश्चिम बंगाल पुलिस ले गई।

विज्ञापन


साइबर थाने में जमालपुर के मो. शाहजेब की ओर से 31 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें शेयर ट्रेडिंग के झांसे में फंसाकर आठ लाख रुपये की ठगी का आरोप था। साइबर थाना टीम की जांच में पता चला कि पश्चिम बंगाल के मध्य ग्राम के साउथ बेकिम पाली हाल कालीपाड़ा बरासत निवासी देवव्रत घोष व मध्य ग्राम कोलकाता के रतन कुंडू ने खाते खुलवाकर उनमें ठगी की रकम मंगाई थी। दोनों साइबर ठगी के मुकदमे में दमदम जेल में थे।
विज्ञापन


दोनों को अदालत में पेश कर अलीगढ़ का मुकदमा तामील कराया गया। इसके बाद रतन को अलीगढ़ जेल दाखिल कर दिया गया, जबकि देवव्रत को पुलिस साथ ले गई। एसएचओ साइबर थाना सुरेंद्र कुमार के अनुसार अब इन दोनों के बयानों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed