फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two committees investigate fee hike and misbehaviour with girl students in AMU

AMU: दो समितियां करेंगी शुल्क वृद्धि और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार की जांच, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

Sun, 10 Aug 2025 11:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 11:26 AM IST
सार

एएमयू में शुल्क वृद्धि और छात्राओं  से दुर्व्यवहार को लेकर हंगामे के बीच दो जांच समितियां बनाई गई हैं। जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगी। पहली समिति के संयोजक प्रो. एम असमर बेग (राजनीति विज्ञान विभाग) होंगे। दूसरी समिति में प्रो. अबिद अली खान (यांत्रिक अभियंत्रण विभाग) को संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन
Two committees investigate fee hike and misbehaviour with girl students in AMU
एएमयू का बंद बाबे सयैद द्वार - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू ने शुल्क वृद्धि व छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में दो जांच समितियां बना दी हैं। दोनों समितियों को एक सप्ताह में इंतजामिया को जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


बुधवार को यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में विचार-विमर्श के बाद अलग-अलग समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया था। यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने बताया कि पहली समिति के संयोजक प्रो. एम असमर बेग (राजनीति विज्ञान विभाग) होंगे। उनके साथ प्रो. बीपी सिंह (भौतिकी विभाग), प्रो. फर्रुख अर्जमंद (रसायन विभाग) सदस्य होंगे। यह समिति सत्र 2025–26 में शुल्क वृद्धि से संबंधित विद्यार्थियों की चिंताओं की जांच करेगी।
विज्ञापन


दूसरी समिति में प्रो. अबिद अली खान (यांत्रिक अभियंत्रण विभाग) को संयोजक, प्रो. बदरुदुजा खान (प्राचार्य, एकेटीसी), प्रो. शाहीन (प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग) को सदस्य बनाया गया है। यह समिति चार अगस्त को बाब-ए-सैयद पर प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों द्वारा कुछ छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत की जांच करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed