{"_id":"5fe3a1bb8ebc3e435813cc9d","slug":"two-cattle-thief-arrested-in-encounter-injured-city-office-news-ali251912261","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोचा, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरी कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोचा, जख्मी
Thu, 24 Dec 2020 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु चोर मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात मडराक क्षेत्र के गांव बढ़ौली फतेह खां से पशु चोरी कर ले जाते बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गए, जबकि तीन फरार हो गए। जख्मी बदमाशों को जिला अस्पताल में भरती कराया गया है। साथ ही उनके गिरोह के विषय में जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।
एसओ मडराक राजीव कुमार के अनुसार, रात करीब दो बजे पुलिस कंट्रोल रूम से खबर मिली कि गांव बढ़ौल फतेह खां निवासी जगधीर के घेर से कुछ लोग लोडर वाहन में एक भैंस चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर एसओ ने पुलिस टीम संग घेराबंदी शुरू की तो सुबह 6 बजे तक लोडर का सुराग नहीं लगा। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी बरकरार रखी। इसी बीच करीब छह बजे मईनाथ गांव के पास एक लोडर बाईपास के रास्ते आता दिखाई दिया, जिसमें सवार लोगों को पुलिस ने टोका तो वह उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उनको घेरा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दो बदमाश जख्मी हो गए। तीन फरार हो गए।
मौके से पुलिस ने लोडर के अलावा, तमंचे, कारतूस व चोरी कर ले जाई जा रही भैंस बरामद की। साथ ही पैर में गोली लगने से जख्मी हुए बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पहचान हम्मू पुत्र जान मोहम्मद निवासी सिल्ला हरदुआगंज व जिशान पुत्र गुलशेर निवासी छोटी पिलखना नरौरा बुलंदशहर के रूप में हुई। उन्होंने अपने फरार साथियों के नाम फरमान पुत्र जान मोहम्मद निवासी सिल्ला हरदुआगंज, अलीशान पुत्र गुलशेर व सद्दाम पुत्र गुलशेर निवासी छोटी पिलखना नरौरा, बुलंदशहर बताए हैं। एसओ के अनुसार पकड़े गए पशु चोरों का पुराना क्राइम रिकार्ड है।
विज्ञापन
हम्मू तीन माह बाद दूसरी मुठभेड़ में जख्मी
एसओ मडराक के अनुसार, हम्मू पेशेवर अपराधी है। उसे सितंबर में भी हरदुआगंज पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा था। उस दौरान जख्मी होने पर उसे इलाज के बाद जेल भेजा गया था। जमानत पर छूटकर आने के बाद उसने फिर अपराध शुरू कर दिया है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु चोर मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती। - फोटो : CITY OFFICE