फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two buses of Haryana Roadways collide in Aligarh

अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा: हरियाणा रोडवेज की दो बसों में टक्कर, पांच यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Sat, 06 Mar 2021 01:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Mar 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
Two buses of Haryana Roadways collide in Aligarh
अलीगढ़ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


घटना लोधा थाना इलाके के गांव करसुआ में हुई। अलीगढ़ की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज बस का अगला पहिया अचानक फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर बिजली के पोल से टकराती हुई खैर की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज से जा टकराई।
विज्ञापन


बस से टकराते ही बस में बैठे 50 से अधिक यात्रियों की चीख-पुकार गूंजने लगी। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान एक साथ दौड़े और घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए अलीगढ़ भेजना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल ही लोधा पुलिस को हादसे की सूचना दी। लोधा पुलिस ने खेतों में काम कर रहे किसानों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा। 


तीन की मौके पर मौत हो गई है, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में 30 से अधिक घायल पहुंचे हैं। डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed