फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two brothers killed by drowning in the rive

नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत

Thu, 14 Apr 2016 02:10 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two brothers killed by drowning in the rive
माौत
कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर में बुधवार को करीब 1 बजे दो सगे भाइयों की करबन नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में गमगीन माहौल है।   
विज्ञापन

गांव रामपुर शाहपुर निवासी मुनफेद खां अपने खेत पर रामीनगला के पास काम करने गये थे। उनके साथ उनके तीनों बेटे भी साथ में थे।
करीब 12 बजे घर के अन्य सदस्य तो खेत में काम में लगे हुए थे। उनके 15 वर्षीय पुत्र नफीस खां और 17 वर्षीय पुत्र नासिर खां खेत के पास से जा रही करबन नदी में नहाने चले गए। उनके साथ उनकी 5 वर्षीय भतीजी भी थी। दोनों भाई नदी में नहाने उतर गए। वो जैसे ही नदी में अंदर की तरफ गए। नदी में पानी अधिक था। नफीस डूबने लगा तो उसको नासिर ने बचाने की कोशिश की। बचाने के चक्कर में नासिर भी डूबने लगा। दोनों को डूबता देखकर उनकी भतीजी ने शोर मचा दिया। वह तुरंत खेत में गई और परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। यह सुनते ही परिजन नदी की तरफ दौड़ पड़े। दोनों बेटों को डूबने की सुनते ही पिता मुनफेद खां ने बेटों की तलाश करने के लिए नदी में छलांग लगा दी। पानी अधिक होने के कारण पिता भी डूबने लगा।
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे पड़ोसियों ने जैसे- तैसे मुनफेद को बचाया। उसके बाद लोगों ने नफीस और नासिर के शवों को तलाश शुरू की। करीब एक घंटे के बाद दोनों के शव मिल सके। दोनों को निजी डॉक्टर के पास लाया गया, जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि मुनफेद खां के तीन पुत्र थे। ये दोनों छोटे थे। पिता और मां बहन का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र और गांव के सैकड़ों लोग गांव रामपुर शाहपुर की तरफ दौड़ पड़े।  इस संबंध में कोतवाल सुनील वर्मा ने कहा िक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध लगाने के कारण बढ़ा जलस्तर
चंडौस। करबन नदी में विभाग द्वारा सफाई की वजह से जगह जगह बांध लगा रखे हैं। जिसके कारण जगह जगह पानी का भराव अधिक हो गया है। अगर बांध नहीं लगा होता तो किशोर नहीं डूबते। और न ही उनकी मौत होती। बतादें कि रामीनगला के पास करबन नदी में एक बंाध लगा हुआ है। जिसके कारण पानी का स्तर ऊपर हो गया है। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।

बांध लगाने के कारण बढ़ा जलस्तर
चंडौस। करबन नदी में विभाग द्वारा सफाई की वजह से जगह जगह बांध लगा रखे हैं। जिसके कारण जगह जगह पानी का भराव अधिक हो गया है। अगर बांध नहीं लगा होता तो किशोर नहीं डूबते। और न ही उनकी मौत होती। बतादें कि रामीनगला के पास करबन नदी में एक बंाध लगा हुआ है। जिसके कारण पानी का स्तर ऊपर हो गया है। जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed