फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two brides of one groom abscond

लुटेरी दुल्हनें: शादी को बेची जमीन, पहली दुल्हन जेवर ले फरार, दूसरी एक रात रहकर ही हुई रफूचक्कर, 2.70 लाख ठगे

Mon, 08 Dec 2025 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:10 PM IST
सार

पहली दुल्हन एक रात रहने के बाद सोने के कुंडल व चांदी की पायजेब लेकर सुबह चार बजे रफूचक्कर हो गई। दूसरी दुल्हन भी एक दिन रहने के बाद ही अपनी मां की बीमारी का बहाना लगाकर बिचौलियों के साथ दिल्ली जाने की कह कर चली गई और आज तक वापस नही लौटी।

विज्ञापन
Two brides of one groom abscond
शादी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ में चंडौस क्षेत्र के गांव टीकरी भवापुर से युवक से शातिरों ने शादी के नाम पर 2.70 लाख रुपये ठग लिए। दोनों बार लुटेरी दुल्हन युवक के जेवर-नकदी भी ले गईं। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों से रुपये वापस दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


गांव टीकरी भवापुर के हरिज्ञान सिंह (30) पुत्र रंजीत सिंह ने एसएसपी ने नाम दिए शिकायती पत्रमें कहा है कि पांच माह पूर्व अपनी शादी के लिए गांव के दंपती और एक अन्य युवक से संपर्क किया। युवक ने नयाबास थाना अहमदगढ़ बुलंदशहर में रहने वाले एक रिश्तेदार से हरिज्ञान की शादी कराने के लिए संपर्क किया, जिसमें 1.20 लाख रुपये में शादी कराने की बात तय हुई।

विज्ञापन

टीकरी निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर शादी के नाम पर ठगी करने की शिकायत की है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाी की जाएगी।- धनंजय सिंह सीओ गभाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए बेची जमीन, दुल्हन जेवर ले गई

हरिज्ञान इस पर सहमत हो गया और उसने शादी के लिए रुपये जुटाने के लिए गांव की अपनी एक बीघा जमीन साढ़े चार लाख रुपये में बेच दी। इसके बाद दपंती ने गीता नाम की महिला को गांव टीकरी मे ही लाकर हरिज्ञान की भांवर डलवाकर शादी करा दी। गीता नामक दुल्हन एक रात रहने के बाद सोने के कुंडल व चांदी की पायजेब लेकर सुबह चार बजे रफूचक्कर हो गई।


बिचौलियों ने पति-पत्नी पीटे, फिर फैसला
पीड़ित ने बिचौलिए से महिला को तलाश करने के लिए कहा लेकिन उसका पता नहीं चला, इस पर हरिज्ञान और उसके भाई राजू ने बिचौलिए के साथ सहयोगी युवक से शादी के पैसे वापस करने का दबाव दिया तो आरोपियों ने राजू और उसकी पत्नी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर गांव के कुछ लोगों ने हरिज्ञान की दूसरी शादी कराने कही बात कहकर मारपीट के मामले में फैसला करा दिया।

दूसरी लुटेरी दुल्हन भी एक रात में ही रफूचक्कर
इसके बाद हरिज्ञान की दूसरी शादी करीब चार महीने पूर्व गांव के उन्ही तीन लोगों (दंपती व अन्य युवक) ने दोबारा से डेढ़ लाख रुपये लेकर रिंकू देवी नाम की एक महिला से गांव टीकरी गांव में लाकर फिर भांवर डलवा दी। दूसरी दुल्हन भी एक दिन रहने के बाद ही अपनी मां की बीमारी का बहाना लगाकर बिचौलियों के साथ दिल्ली जाने की कह कर चली गई और आज तक वापस नही लौटी। इसके बाद पीड़ित ने शादी के नाम पर खर्च किए 2.70 लाख रुपये बिचौलियों से वापस मांगे तो उन्होंने वापस करने से इन्कार कर दिया, इस पर पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो उसने एसएसपी नीरज जादौन को शिकायती पत्र देकर गांव के तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed