फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two boys died in road accident, 20 injured

मेटाडोर पलटने से दो बालकों की मौत, बीस घायल

Sun, 21 Mar 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
two boys died in road accident, 20 injured
अलीगढ़ के खैर क्षेत्र में सोफा नहर के पास मेटाडोर पलटने के बाद घायलों व अन्य को सीएचसी ले जाती एंब? - फोटो : KHAR
शुक्रवार की रात करीब दो बजे सोफा चौकी के समीप मजदूर और उनके परिवार से भरी एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो बालकों की मौत हो गई, जबकि बीस लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बरेली जनपद के थाना आंवला क्षेत्र में गांव उसेता निवासी यह सभी लोग गुरुग्राम के सोहना कस्बे में मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात मेटाडोर से वह अपने गांव लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। मेटाडोर के पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। चीखें सुनकर कुछ वाहन सवार रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो कुछ देर बाद ही पुलिस भी पहुुंच गई।
विज्ञापन

हादसे में 12 वर्षीय शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को पुलिस ने खैर सीएचसी भेजा जहां से गंभीर घायल दीपिका (8), करन (17), धन्नो देवी (45) तथा चंचल व सजना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ घंटे इलाज के बाद दीपिका ने भी दम तोड़ दिया। दो बालकों की मौत से उनके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार वाले शव लेकर अपने गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed