फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two booked for harassing a 16 years old girl in Hathras later sent to jail

हाथरस: किशोरी के साथ छेड़खानी करना पड़ा भारी, गिरफ्तार कर जेल भेजे गए दो आरोपी

Thu, 10 Dec 2020 03:11 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 10 Dec 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
two booked for harassing a 16 years old girl in Hathras later sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में मंगलवार की देर शाम दो युवकों द्वारा एक किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम देना भारी पड़ गया। दोनों युवक दूसरे समुदाय के थे। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस दोनों युवकों को पकड़कर ले गई। 

विज्ञापन


इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। शहर के एक मोहल्ले में बरेली के दो युवक किराए पर रहकर फर्नीचर का काम करते हैं। आरोप है कि मंगलवार देर शाम को इन युवकों ने 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। 
विज्ञापन


बताते हैं कि यह किशोरी जब घर से बाहर हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी तो उसके साथ छेड़खानी की। इस किशोरी का परिवार भी यहां किराए पर रहता है। मामला अलग-अलग समुदाय के लोगों का था। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू संगठनों के कुछ लोगों को हुई तो वह वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ समय के लिए माहौल भी गरमाने को हुआ, लेकिन सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 


कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट चतर सिंह राजौरा ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर अरमान व कासिम निवासीगण बरेली हाल निवासी मोहल्ला श्रीनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed