फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two black salt making units found running without NOC

Aligarh News: बिना एनओसी चलती मिलीं काला नमक बनाने वाली दो इकाइयां, होंगी बंद

Fri, 16 Jun 2023 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 Jun 2023 01:32 AM IST
सार

सबलपुर गांव में काला नमक बनाने की एक इकाई तीन साल से संचालित है। नगला पदम में एक माह पहले ही इकाई शुरू हुई है। दोनों इकाईयों की वायु प्रदूषण फैलाने की शिकायत स्थानीय नागरिकों ने की थी।

विज्ञापन
Two black salt making units found running without NOC
काला नमक - फोटो : iStock

विस्तार

जिले की गभाना तहसील के नगला पदम एवं सबलपुर में काला नमक का उत्पादन करने वाली दो इकाइयां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना एनओसी लिए ही संचालित मिली हैं। दोनों इकाइयों में लकड़ी एवं कोयले का इस्तेमाल होता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने हुई शिकायत के बाद दोनों की जांच कराई, जिसमें से किसी की भी एनओसी नहीं मिली।

विज्ञापन


सबलपुर गांव में काला नमक बनाने की एक इकाई तीन साल से संचालित है। नगला पदम में एक माह पहले ही इकाई शुरू हुई है। दोनों इकाईयों की वायु प्रदूषण फैलाने की शिकायत स्थानीय नागरिकों ने की थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने दोनों इकाईयों की जांच कराई। जिसमें दोनों पर ही एनओसी नहीं मिली।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार दोनों इकाईयां बिना एनओसी के संचालित हो रही हैं। लकड़ी व कोयले का इस्तेमाल हो रहा है। दोनों की जांच आख्या के साथ बंदी आदेश के लिए मुख्यालय को संस्तुति कर दी गई है। इसमें पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी लगाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed