{"_id":"60959ca08ebc3ed1e636291c","slug":"two-bike-riders-robbed-on-the-strength-of-the-gun-city-office-news-ali262650087","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर बाइक सवार दो युवकों ने की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर बाइक सवार दो युवकों ने की लूट
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार को वाइक सवार युवकों ने मामी-भांजे से तमंचे के बल पर लूटपाट की। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर युवकों को चिह्नित किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से लूट के मोबाइल व बाइक बरामद हुई है।
गांव बरौली फत्ते खां निवासी मनोज कुमार बृहस्पतिवार शाम अपनी मामी मंजू को बाइक से बौनेर तिराहे पर बस में बिठाने जा रहा था। मडराक थाना क्षेत्र के दिल्ली कानपुर हाईवे पर पहुंचे ही थे कि मौके पर आ धमके अपाचे सवार दो लुटेरों में से एक ने तमंचा तान दिया। पीछे बैठे दूसरे युवक ने विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए तलाशी ली। लुटेरे ने मनोज की जेब में रखे दो मोबाइल, नकदी ले ली।
इसके बाद दोनों फरार हो गए। मनोज ने पुलिस को फोन किया तो मौके पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने अपनी पहचान आसिफ पुत्र रियाजुद्दीन निवासी शाहपुर मडराक और शाहरुख खान पुत्र बाबू खां निवासी भरतुआ थाना मऊआखेड़ा के रूप में दी। दोनों के पास से लूटे गए मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है।