{"_id":"58729f224f1c1b1729ba86f3","slug":"two-arrests-and-recovered-illicit-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध शराब की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों को गिरफ्तार कर अवैध शराब की बरामद
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Mon, 09 Jan 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrests and recovered illicit liquor
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को फिर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और हाईवे व चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कई वाहनों से अवैध शराब बरामद की और दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।
एसएसपी ने गभाना थाने पहुंचकर वहां चुनाव संबंधी तैयारियों की जानकारी ली। वहीं, पूरे जिले में चेकिंग के लिए 40 बैरियर बनाए गए हैं।
चुनाव के मद्देनजर रविवार को एएसपी अमित कुमार की अगुवाई में पुलिस ने गांधी पार्क थाना क्षेत्र के रेलवे रोड, मानिक चौक, अचल ताल, दुबे का पड़ाव आदि में फ्लैग मार्च किया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्गों व चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसमें टप्पल में एक स्कापियो गाड़ी संख्या यूपी 16 एए 8400 से चालीस पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने गाड़ी में सवार नाजिम व ललित निवासी टप्पल को भी गिरफ्तार किया है। सीओ प्रथम की अगुवाई में सासनी गेट में अभियान चलाकर 12 पेटी देशी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
चेकिंग में काफी वाहनोें से काली फिल्म, हूटर, पोस्टर आदि उतरवाए गए।
एसएसपी राजेश पाण्डेय ने थाना गभाना पहुंचकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया और वहां थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।