फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two arrested for beating to death of bus union employee

Aligarh News: बस यूनियन कर्मचारी की पीटकर हत्या में दो गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for beating to death of bus union employee
थाना क्षेत्र के पनैठी चौराहे पर बृहस्पतिवार को सवारी बैठाने के विवाद में प्राइवेट बस यूनियन के कर्मचारी की हत्या के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांच की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

गांव पनैठी के राजकुमार सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका भाई श्रीपाल प्राइवेट बस यूनियन की ओर से पनैठी चौराहे पर बैठता था, जहां वह अलीगढ़ से सांकरा, छर्रा, गंगीरी व कासगंज रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों का टाइम टेबल लिखता था। साथ ही डग्गामार वाहनों को सवारियों को बैठाने से रोकता था। बृहस्पतिवार को भी श्रीपाल ने ई-रिक्शा चालक का विरोध किया था, जिस पर उसकी पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चंद्रवाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात नामजद आरोपी दुष्यंत राज सिंह, जितेंद्र कुमार निवासी अलहदादपुर थाना हरदुआगंज, मदन मोहन केशव विहार कॉलोनी अलीगढ़, राजेंद्र सिंह खिटकारी, अमर सिंह, बंटी बौनेर थाना गांधी पार्क, कालीचरन कुतुबपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों कालीचरन और अमर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है, बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed