फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two animal robbers arrested in an encounter

लोधा लूटकांड का खुलासा, दो पशु लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 26 Feb 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two animal robbers arrested in an encounter
मुठभेड़ में घायल अभियुक्त आजाद। - फोटो : CITY OFFICE
थाना लोधा के गांव नेहरा में पिछले सप्ताह हुई घर में पशु लूट की घटना के मुख्य आरोपी पेशेवर पशु लुटेरे बुधवार रात दबाचे लिए गए। लोधा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दोनों पेशेवर पशु लुटेरे सगे भाइयों को दबोचा गया है। दोनों पैरों में गोली लगने से जख्मी हुए हैं। उन्होंने पूछताछ में कुछ अन्य घटनाएं भी स्वीकारी हैं। अभी इस गैंग के दो सदस्य फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार क्षेत्र में लगातार हो रही पशु लूट व पशु तस्करी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रात सर्विलांस की मदद से लोधा पुलिस इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुकुटपुर बंबा के पास बुलट बाइक सवार दो बदमाशों को घेरा गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए और वहीं गिर पड़े। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान उन्होंने अपने नाम जमील अहमद व आजाद पुत्रगण छंगा उर्फ अयूब खां निवासी नगला भीमा मेवाती नगला सासनी हाथरस बताए। उनके पास से बाइक के अलावा तमंचे कारतूस आदि बरामद हुए।
विज्ञापन

उन्होंने पूछताछ में 15 फरवरी को गांव नेहरा में परिवार को बंधक बनाकर 7 पशुओं व नकदी आदि लूटना स्वीकारा। इस घटना में उनके दो अन्य साथी शामिल थे। इसके अलावा 10 फरवरी को हरिदासपुर व लोधा में पशु लूट, मडराक क्षेत्र में पशुओं की चोरी की घटनाएं स्वीकारीं। उन्होंने बताया कि रात में वे लोधा के ही गांव रायट में पशु चोरी के इरादे से घूम रहे थे। उन्होंने बताया कि दिन में वे गांव में पशु खरीदने के बहाने से घूमकर रैकी कर लेते थे और आसान लक्ष्य तय कर रात में वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े गए अपराधियों पर सासनी, मडराक, लोधा, छर्रा, अकराबाद व इगलास आदि थानों में कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। वे पेशेवर पशु लुटेरे हैं और दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रही गिरफ्तारी टीम
इस गिरफ्तारी टीम में एसओ लोधा अभय शर्मा, एसआई धीरज सिंह, राजू राणा, सर्विलांस प्रभारी संजीव कुमार के अलावा गौरव राज, घनश्याम सिंह, दुर्वेश आदि शामिल रहे।

मीट फैक्टरियों के दलालों को बेच देते पशु
रात में पशुओं को लूटने या चोरी करने के बाद वे पैदल ले जाते थे और पास की मीट फैक्टरियों के आसपास रहने वाले पशुओं के दलालों को बेच देते थे। उनसे कीमत वसूलने के बाद वे चुपचाप वहां से निकल जाते थे। ये पशुओं के दलाल उन्हें कट्टी में कटवा देते थे।

 मुठभेड़ में घायल अभियुक्त जमील अहमद।

मुठभेड़ में घायल अभियुक्त जमील अहमद।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed